फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat: cm anandiben patel can be removed

हटाईं जा सकती हैं गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन, नितिन हो सकते हैं नए सीएम

Mon, 16 May 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
gujarat: cm anandiben patel can be removed
सीएम अानंदीबेन पटेल

गुजरात में हुए पटेल आंदोलन की आंच मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल तक भी पहुंचती दिख रही हैं, राजनीतिक गलियारों से छन छन कर आ रही खबरों पर यकीन करें तो गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की जल्द ही छुट्टी हो सकती है। 

विज्ञापन


उनकी जगह राज्य के स्वास्‍थ्य और सड़क मंत्री नितिन पटेल को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इन अटकलों को तब बल मिला जब नितिन पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद से ही आनंदीबेन को हटाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई। 
विज्ञापन


गुजरात में रह रहकर सुलग रहे पटेल आंदोलन के कारण राज्य में पहली बार पार्टी को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। पटेल बहुल गुजरात में आनंदीबेन सरकार को लगातार राज्य के इस प्रभावशाली समुदाय की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते कई बार राज्य में जबरदस्त हिंसा भी भड़क चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक पटेल के आंदोलन के दौरान भी इस तरह की खबरें आईं थी कि केन्द्रीय नेतृत्व इस मुद्दे पर सही तरीके से निपट न पाने की वजह से मुख्यमंत्री से नाराज है। हालांकि उस समय उन्हें जीवनदान मिल गया था, लेकिन उनकी मुश्किलें तब ज्यादा बढ़ती दिखीं जब उनकी बेटी को राज्य सरकार द्वारा कौड़ियों के भाव जमीन देने की बात सामने आई। विपक्षी दलों ने आनंदीबेन पर जमीन घोटाला करने का आरोप भी लगाया था।

पटेल आंदोलन के चलते गिर सकती है आनंदीबेन पर गाज

gujarat: cm anandiben patel can be removed

इसके बाद से ही माना जा रहा था कि सरकार आनंदीबेन की छुट्टी कर सकती है। रही सही कसर गुजरात में हुए निकाय चुनावों में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन ने पूरी कर दी। आनंदीबेन की राह ओम माथुर की उस रिपोर्ट ने भी मुश्किल कर दी जिसे उन्होंने कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपा है।

शाह ने राजनीतिक स्थिति के आंकलन के लिए माथुर को गुजरात भेजा था। यहां उन्होंने तमाम नेताओं से बात करके मौजूदा हालात पर रिपोर्ट तैयार की थी। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी ने जल्द ही इस मुद्दे पर बड़ा निर्णय लेने की तैयारी कर ली है। 

इसी कड़ी में राज्य के स्वास्‍थ्य मंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि मुलाकात किस मुद्दे पर हुई इसको लेकर पूरी जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि राज्य में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

पटेलों की नाराजगी दूर करने के लिए उनमें गहरी पकड़ रखने वाले नितिन पटेल को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इससे पटेलों की नाराजगी तो कुछ हद तक कम होगी ही पार्टी को नई ऊर्जा मिल सकती है। 

हालांकि आनंदीबेन के कद को देखते हुए पार्टी उन्हें भी सम्मानजनक भूमिका देने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है उन्हें पंजाब का राज्यपाल बनाया जा सकता है। पंजाब में लंबे समय से स्‍थायी राज्यपाल नहीं हैं, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ही वहां का काम देख रहे हैं ऐसे में पटेल को वहां राज्यपाल बनाकर भेजा जा सकता है वहां भी अगले साल चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed