गुजरात: आठ बड़े शहरों में एक घंटे कम हुई नाइट कर्फ्यू की अवधि, जानें राज्य सरकार ने दीं क्या रियायतें
सीएम रूपाणी ने कोरोना गाइडलाइंस के मद्देनजर अहम बैठक की। इस दौरान आठ बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू की अवधि 31 जुलाई से रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक करने का फैसला लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के बाकी राज्यों की तरह गुजरात में भी कोरोना का कहर लगातार कम हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने आठ प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू की अवधि एक घंटा कम करने का अहम फैसला लिया। यह आदेश 31 जुलाई से लागू होगा। इस दौरान रात 10 बजे तक होटल और रेस्तरां खुले रह सकेंगे। यह आदेश मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जारी किया।
जानकारी के मुताबिक, सीएम रूपाणी ने कोरोना गाइडलाइंस के मद्देनजर अहम बैठक की। इस दौरान आठ बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू की अवधि 31 जुलाई से रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक करने का फैसला लिया गया। बता दें कि पहले रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहता था। इसके अलावा राज्य के खुले आयोजन स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों में 400 लोगों के एकजुट होने की अनुमति दे दी गई। वहीं, बंद आयोजन स्थलों पर 50 फीसदी क्षमता के साथ कार्यक्रम करने की इजाजत दी गई। आगामी गणेशोत्सव को देखते हुए अधिकतम चार फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Gujarat | Chief Minister Vijay Rupani chaired the core committee meeting today
विज्ञापन विज्ञापन
Night curfew, currently in force in 8 major cities in the state, has been reduced to 1 hour from July 31 (11 pm to 6 am). Earlier, it was 10 pm to 6 am. Hotels & restaurants to be opened till 10 pm. pic.twitter.com/zAxoB3McTJ— ANI (@ANI) July 28, 2021