फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel took part in a cleanness drive at Balaji Hanuman Temple at Rajkot

Gujrat: BJP का स्वच्छता अभियान शुरू, गुजरात के सीएम ने की मंदिर के सड़कों की साफ-सफाई

Sat, 22 Apr 2023 12:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:04 PM IST
सार

सीएम भूपेंद्र पटेल ने राजकोट के बालाजी हनुमान मंदिर में सफाई की। उन्होंने इस दौरान सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत की। वहीं मुख्यमंत्री ने आरती में भी हिस्सा लिया।
 

विज्ञापन
Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel took part in a cleanness drive at Balaji Hanuman Temple at Rajkot
भूपेंद्र पटेल - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा का आज से स्वच्छता अभियान शुरू हुआ है। इस दौरान मंदिरों के आसपास साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में, गुजरात के मुख्यमंत्री ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया है।

विज्ञापन

सीएम भूपेंद्र पटेल ने राजकोट के बालाजी हनुमान मंदिर में सफाई की। उन्होंने इस दौरान सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत की। वहीं मुख्यमंत्री ने आरती में भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 

गौरतलब है, मंदिरों पर बीजेपी का स्वच्छता अभियान आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तक सफाई अभियान चला चुके हैं। सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री और गुजरात सरकार के मंत्री गुजरात के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर अभियान में शामिल हुए हैं। प्रदेश भाजपा के नेता विभिन्न पूजा स्थलों पर मौजूद रहेंगे। विभिन्न मंत्रियों द्वारा 15 से अधिक धार्मिक स्थलों की सफाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विभिन्न मंत्रियों ने पूरे गुजरात में 15 से अधिक धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। राजकोट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने बालाजी हनुमानजी मंदिर से सफाई अभियान की शुरुआत की। उनके साथ स्थानीय सांसद, विधायक, नेता मौजूद रहे। उन्होंने सुबह 9 बजे बालाजी मंदिर से अभियान की शुरुआत की। वहीं तीर्थ स्थलों के सफाई अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल भी शामिल हुए। पाटिल ने सूरत के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर के परिसर की सफाई की। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। 


 

बता दें, आज सुबह 8 से 10 घंटे तक "मंदिरों पर महासफाई अभियान" चलाया जाएगा। प्रदेश में 15 से अधिक स्थानों पर विभिन्न मंत्री मौजूद रहे। गृह मंत्री हर्ष संघवी अहमदाबाद के भद्रा मंदिर में मौजूद थे. इस समय अहमदाबाद के मेयर, स्थायी अध्यक्ष और नगरसेवक भी उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों ने भद्रा मंदिर की साफ-सफाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed