फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Chief Minister Bhupendra Patel reviewed the situation in Corona, gave strict instructions

गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कोरोना के हालात पर की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

Fri, 07 Jan 2022 07:04 PM IST
विशाल तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल तिवारी Updated Fri, 07 Jan 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


कई जिलों के अधिकारी हुए शामिल
जानकारी के मुताबिक, इस समीक्षा बैठक में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और गांधीनगर शहरों के नगर आयुक्तों के साथ-साथ आणंद, भरूच, नवसारी, वलसाड और कच्छ के कलेक्टर और जिला विकास अधिकारियों ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। वहीं, मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, मुख्य सचिव पंकज कुमार और एसीएस-स्वास्थ्य मुकेश कुमार ने व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दी यह जानकारी
बैठक में नगर निगम आयुक्तों और जिला कलेक्टरों ने टीकाकरण अभियान  मामलों का पता लगाने और उन पर नज़र रखने के बारे में बात की। बिस्तरों और दवाओं की उपलब्धता को चर्चा में शामिल करते हुए अपने-अपने जिलों में पृथक रोगियों की स्थिति के बारे में नवीनतम विवरण का डेटा साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि बेहतर प्रतिक्रिया और समन्वय के लिए राज्य सरकार ने पहले ही सभी प्रभारी सचिवों को अपने आवंटित जिलों में पहुंचने के लिए कहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने शहर और जिला प्रशासकों से संक्रमित रोगियों की लगातार निगरानी करने का आग्रह किया। लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की योजना 10 जनवरी से शहरों और जिलों में आयुर्वेदिक पाउडर मिक्स (काढ़ा) उपलब्ध कराने की है। इस आयुर्वेदिक मिश्रण को गर्म पानी के साथ लेने का निर्देश जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासकों को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed