फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel along with Home Minister Harsh Sanghavi at TRP game zone in rajkot

राजकोट में गेमिंग सेंटर में आग: घायलों से मिलने पहुंचे गुजरात के CM, हादसे में 12 बच्चों समेत 27 की गई है जान

Sun, 26 May 2024 10:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 26 May 2024 10:48 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लगी थी। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को शाम करीब 4:30 बजे इसकी सूचना मिली। फायर टेंडर और एंबुलेंस आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel along with Home Minister Harsh Sanghavi at TRP game zone in rajkot
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य गृह मंत्री हर्ष सांघवी घटनास्थल पर पहुंचे - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम पांच बजे भीड़भाड़ भरे गेम जोन में भीषण आग से 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तरफ से आग की घटना पर नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को उन्होंने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के साथ घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और राज्य गृह मंत्री ने टीआरपी गेम जोन में स्थिति का जायजा लिया। वहीं इस हादसे में घायल लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का दौरा करने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अस्पताल में मरीजों से मिलने गए। वहां उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की।

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लगी थी। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को शाम करीब 4:30 बजे इसकी सूचना मिली। फायर टेंडर और एंबुलेंस आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी और सप्ताहांत के चलते गेम जोन में काफी भीड़ थी। 

इस हादसे के बाद टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी फरार हो गए। इसका स्वामित्व युवराज के साथ मनविजय सिंह सोलंकी के पास है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने ने घायलों और मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।  उन्होंने कहा की राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed