{"_id":"5c200a69bdec2256a50a39c5","slug":"gujarat-bypoll-bjp-wins-jasdan-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा में 100 सीटों के आंकड़े पर पहुंची भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा में 100 सीटों के आंकड़े पर पहुंची भाजपा
Mon, 24 Dec 2018 03:51 AM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 24 Dec 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
Jasdan Assembly bypolls
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने राजकोट जिले में जसदान विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर सदन में अपनी सीटों का आंकड़ा 99 से बढ़ाकर 100 तक पहुंचा दिया है। यहां 20 दिसंबर को 71.28 फीसदी मतदान हुआ था और परिणाम रविवार को घोषित किया गया। कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बावलिया ने उपचुनाव में कांग्रेस के अवसर नकिया को 19,979 वोटों से हराया है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। अब कांग्रेस 77 से 76 सीटों पर आ गई है।
विज्ञापन
बावलिया ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में जसदान सीट कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीती थी। तब उन्होंने भाजपा के भरत बोघारा को हराया था। उपचुनाव में बावलिया को 90,262 और नकिया को 70,283 वोट मिले। खास बात यह रही कि बावलिया विधानसभा चुनाव 9,277 मतों से ही जीते थे। यानी उपचुनाव में उनकी जीत का अंतर दस हजार से अधिक मतों से बढ़ गया।
विज्ञापन
जिस दिन कांग्रेस छोड़ी, उसी दिन बनाए गए थे कैबिनेट मंत्री
कोली समुदाय के प्रभावशाली नेता बावलिया इस वर्ष 2 जुलाई को विधानसभा और कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वे उसी दिन भाजपा सरकार में केबिनेट मंत्री बनाए गए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवाने के बाद भाजपा के लिए और अपनी सीट बचाने के लिए कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था।
विज्ञापन
बावलिया हटे और पार्टी में आए, तभी यह सीट जीत पाई भाजपा
भाजपा के गढ़ गुजरात में बावलिया इस सीट से 1995, 1998, 2002, 2007 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। गुजरात के वर्ष 1960 में अलग राज्य बनने के बाद से भाजपा यह सीट महज दूसरी बार जीत पाई है, दोनों ही बार बावलिया के कारण। पहली बार भाजपा ने यह सीट 2009 के उपचुनाव में तब जीती जब बावलिया लोकसभा के लिए चुन लिए गए थे। दूसरी बार अब भी यह सीट उपचुनाव में तभी जीती जब बावलिया पार्टी में शामिल हैं।