फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: BJP MLA jailed for two years for gambling know the whole matter

गुजरात : भाजपा विधायक को जुआ खेलने पर दो साल कैद, जानें पूरा मामला

Wed, 11 May 2022 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलोल (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलोल (गुजरात) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 11 May 2022 08:59 PM IST
सार

स्थानीय अपराध शाखा ने पवगढ़ पुलिस के साथ 1 जुलाई 2021 की रात शिवराजपुर स्थित रिसोर्ट पर छापा मार जुआ खेलते सोलंकी और सात महिलाओं समेत 25 लोगों को पकड़ा था।

विज्ञापन
Gujarat: BJP MLA jailed for two years for gambling know the whole matter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचमहल जिले के हलोल में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम हंसराज सिंह ने गुजरात के भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलने पर दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर तीन हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। सोलंकी खेड़ा जिले की मतार विधानसभा सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन


स्थानीय अपराध शाखा ने पवगढ़ पुलिस के साथ 1 जुलाई 2021 की रात शिवराजपुर स्थित रिसोर्ट पर छापा मार जुआ खेलते सोलंकी और सात महिलाओं समेत 25 लोगों को पकड़ा था। महिलाओं में चार नेपाली नागरिक हैं। नियमों का उल्लंघन कर जुआ खिलाने पर कोर्ट ने रिसोर्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


छापे के दौरान 3.9 लाख रुपये नकद, आठ वाहन, 25 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप (कुल कीमत 1.15 करोड़) बरामद किए गए। सोलंकी 2014 के उपचुनाव में विधायक बने थे। 2017 में भी उन्होंने यह सीट बरकरार रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed