फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Biker Crashes Into SUV Then Hits Pick-Up Van Dies On Spot news in hindi

Gujarat: वडोदरा में एसयूवी से टकराने के बाद पिकअप वैक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

Mon, 23 Sep 2024 10:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Sep 2024 10:47 AM IST
सार

मृतक की पहचान मेहुल के तौर पर की गई है। उनके पिता प्रवीण तड़वी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वाघोडिया जीआईडीसी में नौकरी करता था और छह महीने पहले ही उसने बाइक खरीदी थी।

विज्ञापन
Gujarat Biker Crashes Into SUV Then Hits Pick-Up Van Dies On Spot news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात के वडोदरा में एक 23 वर्षीय व्यक्ति की बाइक एक एसयूवी से टकराने के बाद पिकअप वैन से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पिछले हफ्ते वाघोडिया शहर में घटी। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि महिंद्रा एसयूवी ने यू-टर्न लेने के लिए अपनी रफ्तार धीमी की। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि राइट इंडिकेटर ऑन था या नहीं। जैसे ही कार ने टर्न लिया, एक तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। इस टक्कर के बाद बाइक सवार अपने वाहन से गिर गया और सामने से आर रही एक पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पिता ने दर्ज कराई शिकायत
मृतक की पहचान मेहुल के तौर पर की गई है। उनके पिता प्रवीण तड़वी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वाघोडिया जीआईडीसी में नौकरी करता था और छह महीने पहले ही उसने बाइक खरीदी थी। घटना वाले दिन वह सुबह आठ बजे काम के लिए घर से निकला। दोपहर के समय उन्होंने मेहुल को फोन कर बताया कि घर में खाने के लिए के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर दें। जब यह हादसा हुआ तब युवक अपने रास्ते पर ही था। 
विज्ञापन


2022 में हुई चार लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत में 4.6 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 1.68 लाख लोगों की मौत हो गई और 4.43 लाख लोग घायल हो गए। इस रिपोर्ट में बताया कि इससे पहले के वर्षों की तुलना में 2022 में दुर्घटनाओं में 11.9 प्रतिशत और मौतों में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed