{"_id":"62d43e490cd06c16be715567","slug":"gujarat-ats-arrests-man-from-punjab-in-rs-376-crore-heroin-seizure-near-mundra-port","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drug Smuggling: 376 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार, गुजरात ATS को मिली 10 दिन की रिमांड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Drug Smuggling: 376 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार, गुजरात ATS को मिली 10 दिन की रिमांड
Sun, 17 Jul 2022 10:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:22 PM IST
सार
एटीएस ने 12 जुलाई को कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 70 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की थी। बरामद हेरोइन की कीमत 376 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास से 376 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त करने के मामले में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विशेष लोक अभियोजक कल्पेश गोस्वामी ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक कल्पेश गोस्वामी ने बताया कि आरोपी दीपक किंगर को न्यायाधीश चिराग शाह की विशेष अदालत में पेश किया गया है। जिन्होंने आरोपी को 27 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि एटीएस ने अदालत से किंगर की 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने दस दिन हिरासत ही मंजूर की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एटीएस ने 12 जुलाई को कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 70 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की थी। बरामद हेरोइन की कीमत 376 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। एटीएस ने बरामद हेरोइन के बारे में बताते हुए कहा कि जब्त मादक पदार्थ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपी इसे लेकर पंजाब जा रहा था।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक कल्पेश गोस्वामी ने बताया कि एटीएस ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा दी गई एक गुप्त सूचना के आधार पर की थी। पंजाब पुलिस ने लगभग ढाई महीने पहले सूचना दी थी कि बंदरगाह पर पहुंचे एक शिपिंग कंटेनर में ड्रग्स हो सकते हैं। जिसके बाद एटीएस ने ये कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने कहा कि कंटेनर में रखे कपडों के 540 रोल का बारीकी से निरीक्षण किया जिसमें हेरोइन पाउडर पाया गया।
गोस्वामी के अनुसार, किंगर ने कथित तौर पर उस कपड़े के रोल का आयात किया था जिसमें अधिकारियों को चकमा देने के लिए हेरोइन छिपाई गई थी। इस कंटेनर को यूएई की इकाई द्वारा भेजा गया था और इसे कच्छ के गांधीधाम में एक कार्यालय के साथ पश्चिम बंगाल स्थित डिलीवरी सेवा ने रिसीव किया था।