फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS arrested two suspected terrorists of ISIS

गुजरात से ISIS के दो संदिग्ध गिरफ्तार, 'लोन वुल्फ अटैक' की साजिश नाकाम

Sun, 26 Feb 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Gujarat ATS arrested two suspected terrorists of ISIS
- फोटो : ANI

गुजरात एटीएस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूह आईएसआईएस से ताल्लुक रखने वाले दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये पहली बार है कि कि राज्य में आईएसआईएस नेटवर्क से संबंधित कोई गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन


एटीएस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। एक की गिरफ्तारी राजकोट और दूसरे की गिरफ्तारी भावनगर से हुई है। एटीएस को पता चला कि दोनों भाई पूरे भारत के भीतर  हमले की योजना बना रहे हैं। मीडिया को गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते वक्त एटीएस के ज्वाइन्ट कामिश्नर ऑफ पुलिस ( क्राइम ब्रांच) आईके भट्ट ने कहा कि वे (दोनों संदिग्ध) "लोन वुल्फ" अटैक की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी केके पटेल के मुताबिक ये संदिग्ध पिछले 18 महीने से सर्विलांस पर थे। वो सोशल मीडिया और अन्य मैसेजिंग एप्स- ट्विटर फेसबुक, टेलीग्राम का इस्तेमाल आईएस से संपर्क साधने के लिए कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों ही भाई कंप्यूटर के अच्छे जानकार हैं। इनके पास से गन पाउटर और विस्फोटक बनाने की जानकारी देने वाले दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में पांव पसारने में अभी तक नाकाम रहा आईएसआईएस

Gujarat ATS arrested two suspected terrorists of ISIS

आईएसआईएस भारत में अभी तक अपने पांव पसारने में नाकाम रहा है। हालांकि पिछले दिनों कुछ ऐसे मामलों की जानकारी जरूर मिली थी जिसमें से कुछ लोगों ने सीरिया में आईएसआईए के समूह में शामिल होने के लिए देश छोड़ा था। आईएसआईएस के सदस्यों के द्वारा कोई बड़ा हमला भी भारत के अंदर कामयाब नहीं हो सका है।

हालांकि भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान में आईएसआईएस ने कुछ हमलों को अंजाम जरूर दिया है। जिसमें हालिया तौर पर शाहबाज कलंदर की दरगाह में हुआ आत्मघाती हमला शामिल है। 14 फरवरी को, एनआईए ने केरला के रहने वाले मोईनुद्दीन प्रकादवत को राज्य के भीतर आईएसआईएस का मॉड्यूल चलाने के संबंध में गिरफ्तार किया था।

मोईनुद्दीन को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वो अबू धाबी से भारत आया। पिछले साल राजस्थान एटीएस ने आईएसआईएस संदिग्ध को सिकार जिले से गिरफ्तार किया था। इस पर आरोप था कि ये आतंकी संगठन के लिए दुबई से फंड ट्रांसफर कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed