{"_id":"6374b1aa74e0c82042122ee0","slug":"gujarat-assembly-polls-bjp-established-rule-of-law-in-state-said-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अब गुजरात के युवाओं को पता भी नहीं कर्फ्यू होता क्या है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अब गुजरात के युवाओं को पता भी नहीं कर्फ्यू होता क्या है
Wed, 16 Nov 2022 03:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Nov 2022 03:17 PM IST
सार
अमित शाह ने कहा गुजरात के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब राज्य में सांप्रदायिक दंगे आम थे। 365 दिन में 250 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया था आज युवाओं को यह पता भी नहीं है कि यह कर्फ्यू होता क्या है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को विरोधी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा ने गुजरात में तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, 27 साल में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में कानून का शासन स्थापित किया है। दरअसल, शाह अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी का मजाक उड़ाती थी। अब जनवरी, 2024 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। रैली के बाद शाह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड शो भी किया।
विज्ञापन
शाह ने कहा गुजरात के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब राज्य में सांप्रदायिक दंगे आम थे। 365 दिन में 250 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया था। शाह ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। अब कोई यहां गड़बड़ी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, आज युवाओं को यह पता भी नहीं है कि यह कर्फ्यू होता क्या है।
विज्ञापन