फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Polls 2022 BJP released second candidate list for saurashtra and south gujarat

Gujarat Election: गुजरात के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Sat, 12 Nov 2022 10:58 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sat, 12 Nov 2022 10:58 AM IST
सार

भाजपा ने 10 नवंबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 160 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था।

विज्ञापन
Gujarat Assembly Polls 2022 BJP released second candidate list for saurashtra and south gujarat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इससे पहले पार्टी ने 160 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा और हार्दिक पटेल को भी टिकट दिया गया था। 

विज्ञापन

किसे कहां से मिला टिकट?

भाजपा की ओर से शनिवार को जारी लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इनमें सौराष्ट्र से चार और दक्षिण गुजरात की दो सीटों के नाम शामिल हैं। दरअसल, भाजपा ने धोराजी, खंभालिया, कुतियाना, भावनगर पूर्व, डेडियापाड़ा और चौर्यासी सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

विज्ञापन

10 नवंबर को जारी हुई थी पहली लिस्ट 

गौरतलब है कि भाजपा ने 10 नवंबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 160 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इस लिस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल को घाटलोढ़िया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। पार्टी ने 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, जबकि 30 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया। इसके अलावा लिस्ट में में 14 महिलाओं को भी जगह दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed