{"_id":"5a2392e84f1c1b0d698bfa0d","slug":"gujarat-assembly-elections-patidar-leader-hardik-patel-road-show-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का शक्ति प्रदर्शन, सूरत में किया रोड शो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का शक्ति प्रदर्शन, सूरत में किया रोड शो
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को समर्थन देने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सूरत में रोड शो किया है। हार्दिक लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरक्षण को लेकर निशाना साधे हुए हैं। उनका ये विरोध राज्य में बीजेपी के लिए गले की फांस माना जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर हार्दिक ने रुपाणी सरकार को जीएसटी और नोटबंदी पर भी घेरने की कोशिश की। हार्दिक ने कांग्रेस को इस शर्त पर समर्थन देने का ऐलान किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो पाटीदारों के आरक्षण की मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: गुजरात चुनाव- हार्दिक पटेल के खिलाफ बिना अनुमति रैली करने पर FIR
यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।