फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Election 2022 AAP CM Candidate Isudan Gadhvi speaks on BJP Congress and Assembly seats to be

Gujarat Election: जब मैं सीएम पद की शपथ लूंगा, तो मेरे साथ...AAP के इसुदान गढ़वी का BJP-कांग्रेस पर तंज

Sat, 05 Nov 2022 01:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Nov 2022 01:51 PM IST
सार

इसुदानगढ़वी ने कहा है कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूल, अस्पतालों के साथ जो वादे किए, उन्हें पूरा किया। इसी तरह मैंने भी मुद्दों की पत्रकारिता की। आज मुद्दों की राजनीति कर रहा हूं।

विज्ञापन
Gujarat Assembly Election 2022 AAP CM Candidate Isudan Gadhvi speaks on BJP Congress and Assembly seats to be
इसुदान गढ़वी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार का एलान किया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के संयुक्त सचिव इसुदान गढ़वी को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया। अपने नाम के एलान को लेकर गढ़वी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब मैं पत्रकार था, तब जनता के मुद्दे उठाता था। अब तो राजनीति में आ गया हूं। आप की सरकार बनने के साथ ही गुजरात में साढ़े छह करोड़ जनता शपथ लेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


अपने राजनीतिक करियर पर क्या बोले गढ़वी?
इसुदान गढ़वी ने कहा है कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूल, अस्पतालों के साथ जो वादे किए, उन्हें पूरा किया। इसी तरह मैंने भी मुद्दों की पत्रकारिता की। आज मुद्दों की राजनीति कर रहा हूं। मैं किसानों के लिए लड़ा हूं, बेरोजगारों के लिए लड़ा हूं। पेपर लीक कांड में मैंने आवाज उठाई थी। जब मैं पत्रकार था तब आवाज उठा था, अब तो मैं राजनीति में आ गया हूं। केजरीवाल और गुजरात की जनता ने मुझ पर विश्वास किया है। जब मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा तो गुजरात की साढ़े छह करोड़ की जनता भी मेरे साथ शपथ लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस को लेकर क्या बयान?
गढ़वी ने कहा कि गुजरात चुनाव की लड़ाई में आम आदमी पार्टी पहले नंबर के लिए लड़ रही है। गुजरात में भाजपा को पानी नहीं मिल रहा, फसलों के दाम नहीं मिल रहे। किसान भाजपा को वोट क्यों देगा? बेरोजगार युवाओं ने फॉर्म भरे, लेकिन उनका पेपर लीक हो जाता है। आखिर छात्र क्यों भाजपा को वोट देंगे? ये व्यापारियों को डराते हैं। व्यापारी इन्हें क्यों वोट देगा?

कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी पर वोटकटवा पार्टी का आरोप लगाने को लेकर भी गढ़वी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं भी कह सकता हूं कि कांग्रेस मेरे वोट काट रही है। इस बार गुजरात की जनता खुद वोट करने निकलेगी। इस बार गुजरात की जनता भाजपा और कांग्रेस की रुढ़िगत राजनीति को हार मिलेगी।" आप सीएम उम्मीदवार ने कहा कि हमारी बूथ कमेटियों पर समितियां तैयार हैं। हम चुनाव के लिए आखिरी तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed