फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: many dead after fire breaks out in multi-storey Palghar building, News in hindi Updates

महाराष्ट्र: पालघर में 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो महिलाओं की मौत; छह अस्पताल में भर्ती

Wed, 14 Oct 2026 09:37 AM IST
पवन पांडेय पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 14 Oct 2026 09:37 AM IST
सार

पालघर जिले में बुधवार आधी रात 14 मंजिला इम्पीरियल हाइट्स इमारत में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई और छह लोग अस्पताल में भर्ती हुए। दमकलकर्मियों ने 25 लोगों को बचाया। सात दमकल गाड़ियों ने सुबह 7:20 बजे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Maharashtra: many dead after fire breaks out in multi-storey Palghar building, News in hindi Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार आधी रात एक 14 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नालासोपारा-वसई लिंक रोड स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत में हुआ। आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीएमसी) के दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना बुधवार रात करीब 12:10 बजे मिली थी। इसके बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। आग तेजी से फैल रही थी और इमारत में धुआं भरने के कारण लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी: रांका-दास को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत, तिरंगा लेकर पहुंचे थे सीजेपी नेता
विज्ञापन


दम घुटने से दो महिलाओं की मौत की आशंका
इस हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान फाल्गुनी शाह (50) और अश्विनी पारकर (50) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं की मौत भारी धुएं के कारण दम घुटने से होने की आशंका है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी दी है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इस हादसे में छह अन्य लोग भी प्रभावित हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोग इमारत के बाहरी हिस्से में फंसे, क्रेन से बचाया
आग और घने धुएं से बचने के लिए इमारत में रहने वाले चार लोग बाहर की ओर बने एक छोटे से हिस्से पर चले गए। वे वहां करीब 45 मिनट तक फंसे रहे। नीचे आग और धुएं के कारण उनके लिए सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बड़ी क्रेन की मदद से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे अन्य लोगों को भी निकालने का प्रयास किया। कुल 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।


सात दमकल गाड़ियों ने पूरी रात संभाला मोर्चा
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियों को लगाया गया था। दमकलकर्मियों ने पूरी रात आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को बचाने का अभियान चलाया। अधिकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूर्व महापौर रूपेश जाधव ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
आग पर काबू पाने के बाद इमारत में कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस प्रक्रिया के तहत प्रभावित हिस्सों को ठंडा किया जाता है, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका को कम किया जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सही वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed