Gujarat: पुलिसकर्मी पर भड़के केजरीवाल, बोले- हमें नहीं चाहिए आपकी सुरक्षा, जानें पूरा मामला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल और अन्य नेता एक ऑटो में सवार हैं। लेकिन पुलिसकर्मी ऑटो को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। केजरीवाल यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आज गुजरात की जनता इसलिए दुखी है क्योंकि आपके नेता जनता में नहीं जाते हैं।
विस्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान एक ऑटो में सवाल हुए। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उनके ऑटो को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर अरविंद केजरीवाल बुरी तरह बिफर पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर सुनाया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल और अन्य नेता एक ऑटो में सवार हैं। लेकिन पुलिसकर्मी ऑटो को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। वीडियो में केजरीवाल यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आज गुजरात की जनता इसलिए दुखी है क्योंकि आपके नेता जनता में नहीं जाते हैं। हम जनता के बीच जा रहे हैं और आप हमें जनता में जाने से रोक रहे हैं। ये प्रोटोकॉल है आपके गुजरात का? इसीलिए आपके नेताओं से जनता को दुखी कर रखा है।
અમદાવાદ ખાતે રિક્ષાચાલકના આમંત્રણને માન આપી એમના ઘરે જમવા જતા દિલ્લી મુખ્યમંત્રીશ્રી અરવિંદ કેજરીવાલને હોટલ બહાર ગુજરાત પોલીસ દ્વારા ભ્રષ્ટ ભાજપના ઈશારે રોકવામાં આવ્યા.
ગુજરાતમાં ભાજપ સરકારની તાનાશાહી હદ વટાવી રહી છે. pic.twitter.com/yarwZy1Qit— AAP Gujarat । Mission2022 (@AAPGujarat) September 12, 2022
केजरीवाल आगे कहते हैं, "आपके नेता जनता में नहीं निकलते हैं। जनता दुखी है। नेता को कहिए कि थोड़ा प्रोटोकॉल तोड़कर निकलें जनता में। जनता दुखी है आपके नेताओं से। हमें नहीं चाहिए आपकी सुरक्षा। जबरदस्ती कर रहे हैं आप..हमें ऐसे कैद कर रखा है आपने।"
इस पर सुरक्षाकर्मी कहता है- यह आपकी सुरक्षा के लिए है। लेकिन केजरीवाल फिर भी शांत नहीं होते हैं और कहते हैं- पर मुझे नहीं चाहिए आपकी सुरक्षा, मुझे जनता में जाना..आपकी सुरक्षा हमें नहीं चाहिए। आप अपनी सुरक्षा मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को दीजिए। मैं जनता का आदमी हूं और जनता के बीच जाऊंगा।