फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Anand Bus Accident: Several Killed, Many Injured After Bus Collides With Truck on Expressway

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: आणंद में ट्रक और बस की टक्कर में पांच की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुई दुर्घटना

Wed, 30 Sep 2026 10:59 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, आणंद (गुजरात)
पीटीआई, आणंद (गुजरात) Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

गुजरात के आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Gujarat Anand Bus Accident: Several Killed, Many Injured After Bus Collides With Truck on Expressway
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


आणंद के पुलिस अधीक्षक जीजी जसानी ने पीटीआई को बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब निजी बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


बस में 30 से 40 यात्री सवार थे
पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय निजी बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों और घायलों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed