फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Sudhanshu Trivedi Press Conference INDIA Bloc Meet Rahul Gandhi CEC Delhi Update Hindi

'कांग्रेस हिंदू समाज को बांटना चाहती है': भाजपा ने भगवान शिव-राम वाले बयान पर साधा निशाना; क्या बोले सुधांशु?

Wed, 30 Sep 2026 11:20 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Sep 2026 11:20 AM IST
सार

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हिंदू समाज को बांटने और दक्षिण-उत्तर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी की शपथ, रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
BJP Sudhanshu Trivedi Press Conference INDIA Bloc Meet Rahul Gandhi CEC Delhi Update Hindi
सुधांशु त्रिवेदी, प्रवक्ता, भाजपा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के 'राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान' वाले बयान पर आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'नास्तिक' बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी ताकत से हिंदू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में शामिल है।

विज्ञापन


राहुल गांधी की शपथ और रेवंत रेड्डी के बयान का जिक्र
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'नास्तिक' राहुल गांधी ने 2014 के चुनाव में ईश्वर के नाम पर शपथ ली थी, लेकिन 2024 में उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ नहीं ली। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली थी। त्रिवेदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का जिक्र करते हुए कहा कि जुबली हिल्स उपचुनाव के संदर्भ में वह पहले ही कह चुके हैं कि 'कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस' है। सुधांशु त्रिवेदी ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी ताकत से हिंदू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू समाज को उत्तर और दक्षिण के नाम पर बांटना चाहती है।
विज्ञापन


डीके सुरेश और पी. चिदंबरम के बयानों का हवाला
भाजपा प्रवक्ता ने कुछ कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक के वित्त मंत्री डीके सुरेश ने कहा था कि दक्षिण ज्यादा टैक्स देता है, जबकि उत्तर कम टैक्स देता है। उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के कथित बयान का भी उल्लेख किया और कहा कि वह यह कह चुके हैं कि अगर उत्तर भारत नहीं होता तो दक्षिण कहीं ज्यादा प्रगति करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदी ने रेवंत रेड्डी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद कहते हैं कि 'हम द्रविड़ियन हैं और वो आर्यन हैं।' उन्होंने इस विचार को मूर्खतापूर्ण और निराधार सिद्धांत बताया और दावा किया कि इसे दुनिया भर में नकारा जा चुका है।

रेवंत रेड्डी को कांग्रेस के नेताओं को पढ़ने की नसीहत
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि रेवंत रेड्डी को अपने ही नेताओं के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने उन्हें कांग्रेस के नेता संपूर्णानंद और कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी को पढ़ने की सलाह दी। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रांतों को विभाजित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी ने बिहार और तेलंगाना के डीएनए को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस भाषा और फिर जाति के आधार पर भी समाज को विभाजित करना चाहती है।

'स्मैश पेट्रीआर्की' को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के 'स्मैश पेट्रीआर्की' बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला और पुरुष के बीच भी विभाजन पैदा करना चाहती है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता 'स्मैश पेट्रीआर्की' की बात करते हैं, लेकिन जब केरल के ग्रैंड मुफ्ती की ओर से महिलाओं को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की जाती है तो इन नेताओं की प्रतिक्रिया सामने नहीं आती।


'कांग्रेस भगवानों को विभाजित करने की सीमा तक पहुंच गई'
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब कांग्रेस भगवानों को भी विभाजित करने की सीमा तक पहुंच गई है। उन्होंने इसे भारत की राजनीति के सबसे निकृष्टतम उदाहरणों में से एक बताया। अंत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों ने देश को बांटा, लेकिन कांग्रेस ने भी सत्ता के उद्देश्य से देश के अलग-अलग हिस्सों और समाज को बांटने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed