Gujarat: जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का पाकिस्तानी डॉन से बात करने का कथित वीडियो वायरल, मंत्री बोले- होगी जांच
गुजरात जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो कॉल सामने आ रहा है, जिसमें वो पाकिस्तान के डॉन भाटी से बात करता नजर आ रहा है।
विस्तार
एक बार फिर कुख्यात गैंगेस्टर चर्चा में आ गया है। जब से उसका पाकिस्तान के डॉन भाटी से वीडियो कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। हैरानी की बात यह है कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात जेल में बंद है। वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई भाटी से बता कर रहा है, भाटी कहता है कि दुबई वगैरह में आज हो गई है, यहां कल होगी। अमर उजाला इस वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है। लेकिन माना जा रहा है कि यह वीडियो 16 जून का है। दोनों ईद के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो के सामने आने के बाद गुजरात के मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। गुजरात के मंत्री रुषिकेश पटेल ने कहा है कि यह पुराना वीडियो है या नया इसकी जांच की जाएगी। राज्य के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने आदेश जारी किया है कि यह वीडियो कहां से जारी हुआ है। इसकी भी जांच कराई जाए।
#WATCH | On a new viral video purportedly showing gangster Lawrence Bishnoi making a video call to Pakistani don Bhatti while being lodged in Gujarat jail, Gujarat Minister Rushikesh Patel says, "...It will be investigated whether this is an old video or a fresh one, where was… pic.twitter.com/7GAPjLxt3O
— ANI (@ANI) June 18, 2024
शिरोमणि अकाली दल के नेता ने शेयर किया वीडियो
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तान के गैंगेस्टर शहजाद भाटी को गुजरात जेल से ईद की मुबारकबाद दी। वो यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि किस तरह वो आसानी से सबकुछ जेल में भी मैनेज कर रहा है। लाइव इंटरव्यू देने के बावजूद पंजाब के सीएम और गृह मंत्री भगवंत मान ने जांच के लिए एक एसआईटी गठित की, लेकिन जांच में कोई नतीजा नहीं निकला। उसका गिरोह सलमान खान को धमकाता रहता है, खान के घर पर कई हमले कर चुका है। ऐसी गतिविधियां सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा करती हैं, क्योंकि गैंगस्टर जेल में रहते हुए भी बिना रोक-टोक के काम कर सकते हैं।
🛑 Earlier, notorious gangster Lawrence Bishnoi murdered Punjabi singer Sidhu Moosewala.
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) June 18, 2024
🛑 Recently, Bishnoi wished Pakistani gangster Shahzad Bhatti on Eid from Gujarat Jail, demonstrating his ability to operate freely behind bars.
👉 Despite giving a live interview from… pic.twitter.com/FJb9zPXvtG
सिग्नल एप के जरिए दे रहा था ईद की बधाई
जो वीडियो शेयर हुआ है उसमें लॉरेंस बिश्नोई ईद की बधाई देता नजर आ रहा है। वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा बनाया गया है, वीडियो में पाकिस्तानी डॉन भाटी हाथ में मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के जरिए लॉरेंस बिश्नोई से बात कर रहा है। बता दें कि इस बात की भी आशंका है कि लॉरेंस जेल में रहने के बावजूद सिग्नल एप के जरिए अपना गिरोह चला रहा है। क्योंकि इस सिग्नल एप के जरिए ही वीडियो कॉल पर भाटी से बात करता नजर आया है। हालांकि इस वीडियो की जांच की मांग की गई, गुजरात सरकार के आदेश के बाद इसकी पड़ताल शुरू होगी।