{"_id":"62d4b0829ce2ef6c7842afa3","slug":"gujarat-a-goods-train-derailed-near-mangal-mahudi-railway-station-in-dahod-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: दाहोद में मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का रूट बदला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: दाहोद में मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का रूट बदला
Mon, 18 Jul 2022 07:40 AM IST
Amit Mandal
एएनआई, दाहोद
एएनआई, दाहोद
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:40 AM IST
सार
गुजरात के दाहोद जिले के मंगल महुदी रेलवे स्टेशन के पास आज तड़के करीब 1 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे रेल यातायात बाधित हुआ है। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
मालगाड़ी पटरी से उतरी
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के दाहोद जिले में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। करीब एक बजे मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया, यह हादसा मंगल महुदी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इसके चलते रतलाम-मुंबई के बीच रेल यात्रा भी प्रभावित हुई है। वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन