फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ONGC Surat Fire News Gujarat Fire Break Out Plant After Gas Pipeline Blast Watch Video ONGC plant in Surat

गुजरात: ONGC के गैस प्लांट में भीषण आग, Video में धमाकों के साथ उठती दिखीं ऊंची लपटें

Thu, 24 Sep 2020 08:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: योगेश साहू Updated Thu, 24 Sep 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
ONGC Surat Fire News Gujarat Fire Break Out Plant After Gas Pipeline Blast Watch Video ONGC plant in Surat
ONGC सूरत में लगी आग - फोटो : ANI

गुजरात के सूरत में स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के हजिरा गैस प्रोसेसिंग प्लांट में बुधवार देर रात आग लग गई। अब आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है। यह जानकारी ओएनजीसी ने दी है। 

विज्ञापन



विज्ञापन


वहीं सूरत के जिलाधिकारी डॉ. धवल पटेल ने कहा, 'लगभग तीन बजे ओएनजीसी हजीरा प्लांट में लगातार तीन धमाके हुए, जिससे आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ओएनजीसी के अधिकारी गैस सिस्टम को डिप्रेशराइजिंग (अंदर बने गैस के दवाब को बाहर निकालने) करने का काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि देर रात आग लगने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। संयंत्र में आग लगने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दो जगहों पर आग की भीषण लपटें उठती हुई साफ दिखाई दे रही थीं। वीडियो नजदीक में ही बने पुल से गुजरते समय अज्ञात शख्स ने शूट किया था।

पहले भी लगी थी आग
सूरत स्थित ओएनजीसी के इस संयंत्र में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी साल 2015 में यहां आग लग गई थी। इस दौरान करीब 12 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed