{"_id":"618407d197a9d64ecf184005","slug":"gujarat-3-of-a-family-killed-two-injured-after-car-rams-into-stationary-truck-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत
Thu, 04 Nov 2021 09:49 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 04 Nov 2021 09:49 PM IST
सार
तेज रफ्तार कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद जिले में गुरुवार को एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित वडोदरा से अहमदाबाद में अपने घर जा रहे थे।
विवेकानंद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर वंच गांव के पास सुबह हुई। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के पांच सदस्य अहमदाबाद जा रहे थे, तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े दूध के टैंकर से टकरा गई।
अधिकारी ने कहा कि तेज रफ्तार कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान नवीन सोनी (70), चंद्रिका सोनी (55) और चिराग सोनी (27) के रूप में हुई है।