{"_id":"61d9b78ab20b0b339a7a48c6","slug":"guj-firm-supervisor-booked-for-making-sanitation-worker-enter-manhole-to-clean-drainage-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर: सफाई कर्मचारी को मैनहोल में भेजने के लिए सुपरवाइजर पर केस दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधीनगर: सफाई कर्मचारी को मैनहोल में भेजने के लिए सुपरवाइजर पर केस दर्ज
Sat, 08 Jan 2022 09:41 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, गांधीनगर
पीटीआई, गांधीनगर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:41 PM IST
सार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर गटर लाइन साफ करने के लिए मैनहोल में घुसाने के आरोप में एक कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सड़क एवं भवन विभाग के एक अधिकारी द्वारा मामले को पुलिस के संज्ञान में लाए जाने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सेक्टर 7 थाना के निरीक्षक डीए चौधरी ने कहा कि आरोपी पार्थिल लाठिया के खिलाफ भरूच के अनुसूचित जाति कर्मचारी अमरसिंह वसावा को एक चोक ड्रेनेज लाइन को साफ करने के लिए एक मैनहोल में प्रवेश कराने के लिए मामला दर्ज किया गया था। इससे वसावा का जीवन खतरे में पड़ गया ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी पर मानव जीवन को खतरे में डालने के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आईपीसी की धारा 336 मे मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन