{"_id":"5b33f2d64f1c1b624d8b87b7","slug":"guidelines-issued-on-security-of-pm-modi-is-not-new-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर जारी दिशानिर्देश नए नहीं : गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर जारी दिशानिर्देश नए नहीं : गृह मंत्रालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर किसी तरह के नए दिशानिर्देश जारी किए जाने से बुधवार को इनकार किया है। मंत्रालय ने कहा कि वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा की जाती है और इसी के तहत दिशानिर्देशों को केवल दोहराया गया है। एक दिन पहले ही मंत्रालय के हवाले से बताया गया था कि प्रधानमंत्री की जान को गंभीर खतरा है और इसे देखते हुए सभी राज्यों को नए दिशानिर्देश जारी कर पीएम की सुरक्षा को और सख्त किया गया। इसके तहत आम आदमी तो क्या मंत्रियों और अधिकारियों को भी उनके पास बिना अनुमति जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए एसपीजी से इजाजत लेनी होगी। इस रिपोर्ट के बाद ही गृह मंत्रालय ने यह सफाई दी है। उसने कहा कि दिशानिर्देशों या मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) में कोई नया नियम नहीं जोड़ा गया है। पहले से तय प्रोटोकॉल को ही दोहराया गया है। 11 जून को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा की समीक्षा की थी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ चर्चा कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन