{"_id":"583f49814f1c1b9345de7464","slug":"guidelines-issued-for-cat-exam-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट-2016 परीक्षा के लिए जारी हुए दिशानिर्देश, नियम पहले से सख्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैट-2016 परीक्षा के लिए जारी हुए दिशानिर्देश, नियम पहले से सख्त
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैट परीक्षा आयोजकों ने परीक्षा में धांधली रोकने के लिए अबकी बार नियमों को पहले से ज्यादा सख्त किया है। आईआईएम समेत देश के अन्य प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा कैट-2016 के लिए परीक्षा आयोजक आईआईएम बंगलुरू ने दिशानिर्देश जारी कर दी हैं।
इस बार परीक्षा में स्कैन के दौरान उंगली पर मेहंदी, स्याही या फिर किसी भी प्रकार का केमिकल लगा पाया गया तो परीक्षार्थी को कैट की परीक्षा से वंचित किया जा सकता हैं। इसके अलावा परिक्षार्थियों के जूते और जुराबें पहनकर आने पर भी पाबंदी हैं। परीक्षा नियमों के तहत अब उन्हें केवल सैंडल या फिर खुली चप्पल पहनकर आने की ही इजाजत मिलेगी। कैट प्रबंधन ने चार दिसंबर को देश के 138 केंद्रों में आयोजित होने वाली
इस प्रवेश परीक्षा के लिए नियम जारी किए हैं, जिसमें करीब 2,32434 परीक्षार्थी भाग लेंगे। खास बात यह है कि छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ-साथ स्क्राइब एफिडेविट भी भरकर लाना अनिवार्य है, जो कि कैट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा।