फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   guidelines issued for CAT exam-2016

कैट-2016 परीक्षा के लिए जारी हुए दिशानिर्देश, नियम पहले से सख्त 

Thu, 01 Dec 2016 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
guidelines issued for CAT exam-2016
कैट परीक्षा आयोजकों ने परीक्षा में धांधली रोकने के लिए अबकी बार नियमों को पहले से ज्यादा सख्त किया है। आईआईएम समेत देश के अन्य प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा कैट-2016 के लिए परीक्षा आयोजक आईआईएम बंगलुरू ने दिशानिर्देश जारी कर दी हैं। 
विज्ञापन


इस बार परीक्षा में स्कैन के दौरान उंगली पर मेहंदी, स्याही या फिर किसी भी प्रकार का केमिकल लगा पाया गया तो परीक्षार्थी को कैट की परीक्षा से वंचित किया जा सकता हैं। इसके अलावा परिक्षार्थियों के जूते और जुराबें पहनकर आने पर भी पाबंदी हैं। परीक्षा नियमों के तहत अब उन्हें केवल सैंडल या फिर खुली चप्पल पहनकर आने की ही इजाजत  मिलेगी। कैट प्रबंधन ने चार दिसंबर को देश के 138 केंद्रों में आयोजित होने वाली 
विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा के लिए नियम जारी किए हैं, जिसमें करीब 2,32434 परीक्षार्थी भाग लेंगे। खास बात यह है कि छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ-साथ स्क्राइब एफिडेविट भी भरकर लाना अनिवार्य है, जो कि कैट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।  परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed