फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST set to be passed in the monsoon session

तो इस मानसून सत्र में पारित हो जाएगा जीएसटी?

Thu, 14 Jul 2016 03:14 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
GST set to be passed in the monsoon session

दिल्ली। मानसून सत्र में जीएसटी बिल का राज्यसभा से पारित होना लगभग तय माना जाने लगा है। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के बगैर के विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल का इंतजाम कर लिया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वसम्मति से बिल पास कराना चाहते हैं।

विज्ञापन


इस कारण कांग्रेस से सहयोग लेने की कोशिशें तेज हो गई हैं। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार की कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और आन्नद शर्मा से हुई बातचीत के बाद सरकार को कांग्रेस से सहयोग का भरोसा है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अनंत कुमार की कांग्रेस नेताओं से टेलीफोन पर बातचीत के बाद अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात में गतिरोध समाप्त करने के फार्मूले पर बात होगी। कांग्रेस भी अब इस मुद्दे पर पहले की तरह सख्त रुख नहीं अपनाना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद फैली हिंसा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आतंकवाद पर केंद्र के स्टैंड के अपरोक्ष समर्थन के बाद अब केंद्र ज्यादा आशान्वित है। लिहाजा बात बन जाने के आसार बढ़ गए हैं। 

कांग्रेस के 60 सदस्य, भाजपा 54 पर अटकी

GST set to be passed in the monsoon session

मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। चूंकि जीएसटी बिल संविधान संशोधन से जुड़ा विधेयक हैं इसलिए इसे पारित कराने के लिए केंद्र सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरुरत होगी। इस तरह समर्थन में राज्यसभा में 163 वोट की जरुरत है। कांग्रेस अब भी सबसे बड़ा दल है।  

कांग्रेस के 60 सदस्य हैं। भाजपा 54 पर अटकी है।  इसके अलावा सपा के 19, एआईडीएमके के 12, बसपा के 6, जदयू के 10, बीजद के 8, शिव सेना के 3, अकाली दल के 3, पीडीपी के 2 और तेलगू देशम के 6 सदस्य भी बिल के पक्ष में बताए जाते हैं। मनोनीत सदस्य 10 हैं।

सीपीएम के 8 और सीपीआई के एक सदस्य का भी बिल को समर्थन मिलना लगभग तय है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के 5 सदस्य हैं। इस तरह केंद्र सरकार अंकगणित को अपने पक्ष में मानकर चल रही है। लेकिन पूरे देश में एक तरह की कर व्यवस्था के इस महत्वपूर्ण बिल में सरकार कांग्रेस का साथ जरूरी मान रही है।

एक प्रतिशत अतिरक्ति कर पर भी कांग्रेस को एतराज

GST set to be passed in the monsoon session

कांग्रेस बीस प्रतिशत अधिकतम कर की व्यवस्था को संविधान के संशोधन में शामिल कराना चाहती है जिस पर सरकार को एतराज रहा है। कांग्रेस इस स्टैंड से अब थोड़ा पीछे हटने के मूड में दिख रही है। अब इस व्यवस्था को संविधान संशोधन के बजाए संबंधित दस्तावेज में शामिल कर बीच का रास्ता निकाला जा सकता है।

एक प्रतिशत अतिरक्ति कर पर भी कांग्रेस को एतराज है। सरकार इसे वापस ले सकती है। इसके अलावा राजस्व संग्रह के विवादों वाली समिति को अधिक अधिकार देने की कांग्रेस की मांग पर भी बीच का रास्ता संभव है। सूत्रों की मानें तो सहमति का फार्मला लगभग तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed