फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST bill passing will be priority

जीएसटी विधेयक पारित कराना प्राथमिकता: गंगवार

Wed, 06 Jul 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
GST bill passing will be priority
संतोष गंगवार की प्राथमिकता है जीएसटी पारित कराना। - फोटो : PTI

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि संसद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पारित कराना सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आगामी मॉनसून सत्र में जीएसटी पारित होगा। हमारा ध्यान विकास प्रक्रिया में तेजी लाने पर होगा।

विज्ञापन


अर्जुन राम मेघवाल ने भी बुधवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि हम आर्थिक विकास प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ाना और आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करना चाहेंगे, जिससे आर्थिक विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गंगवार और अर्जुन राम मेघवाल दोनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में अपना कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


जेटली ने दोनों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। गंगवार उत्तर प्रदेश में बरेली से सांसद हैं। वह इससे पहले कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। मेघवाल पूर्व नौकरशाह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed