{"_id":"6291deb826ea313ec9581ee2","slug":"gruesome-deaths-man-ends-life-after-killing-his-wife-and-two-children-with-wood-cutting-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gruesome Deaths: लकड़ी काटने वाली मशीन से पहले पत्नी व दो बच्चों को काटा, फिर खुद की भी दे दी जान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gruesome Deaths: लकड़ी काटने वाली मशीन से पहले पत्नी व दो बच्चों को काटा, फिर खुद की भी दे दी जान
Sat, 28 May 2022 02:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 May 2022 02:05 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश, गायत्री के रूप में हुई है। वहीं दो बच्चों की भी लाश मिली है, जिसमें एक की उम्र 13 तो दूसरे की नौ साल है।
विज्ञापन
बीकानेर में मजदूर की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
तमिलनाडु के पल्लावरम से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। उसने लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक मशीन से उन सभी को काट डाला और फिर खुद की भी जान दे दी। पुलिस ने सभी के शव मौके से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीरें इतनी भयावह थीं कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश, गायत्री के रूप में हुई है। वहीं दो बच्चों की भी लाश मिली है, जिसमें एक की उम्र 13 तो दूसरे की नौ साल है।
विज्ञापन
पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना
इस वारदात की सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, शक होने पर पड़ोसी उनके घर पहुंचा, जहां उसने खून से सने हुए शव देखे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
