{"_id":"581bb8524f1c1bac314382d1","slug":"growth-failure-to-tell-cm-aditya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विफलता को सीएम बता रहे विकास यात्रा: आदित्यनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विफलता को सीएम बता रहे विकास यात्रा: आदित्यनाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 03:51 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास यात्रा उनकी विफलता की यात्रा है। अब तक साढ़े चार साल के उनके कार्यकाल में 450 दंगे हो चुके हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है। आदित्यनाथ ने ये बातें मुख्यमंत्री की विकास यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया में कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का साढ़े चार वर्ष का काल उनकी विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के नेतृत्व की सरकार ने अपने कार्यकाल में राजनीति का अपराधीकरण, अपराधियों का राजनीतिकरण, प्रशासन का जातीयकरण, अपराध का व्यवसायीकरण, तबादलों का औद्योगिकीकरण, भ्रष्टाचार का सामाजिककरण और मुसलमानों का तुष्टिकरण कर पूरी व्यवस्था को ही तहस नहस कर दिया है।
विज्ञापन
अपने पाप को छुपाने के लिए परिवार के विवाद का बहाना बनाकर ज्वलंत मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सपा यह नाटक कर रही है। उन्हें शायद यह पता नहीं कि यहां की जनता उनका सफाया करने का मन बना चुकी है। परिवार का बहाना या नए लुभावने नारे सपा का भला नहीं कर सकते। कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में हिंदुओं को तबाह किया है। उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। ऐसी सरकार को अब प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन