काम करने से नाबालिगों ने किया मना तो कपड़े उतरवाकर बना दिया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बिकानेर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मोटावता के कोलायत गांव में नाबालिगों ने खेतों में काम करने से मना किया तो उनके कपड़े उतारकर पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं अपराधियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
यह पहला मौका नहीं है जब राजस्थान से इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में एक अध्यापक के खिलाफ 14 साल की बच्ची को होमवर्क ना करने की वजह से कपड़े उतरवाने के वजह से मामला दर्ज किया गया था। अध्यापक ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की को होमवर्क ना करने की वजह से कपड़े उतारने की सजा दी थी।
पिछले साल ही दो युवकों को एक लड़की भगाने की वजह से खाप पंचायत ने सजा के तौर पर उनके कपड़े उतरवाकर उनकी पिटाई कर दी थी। इसके अलावा उन्हें जूतों की माला पहनने के लिए मजबूर किया गया था। फिर उन्हें सिर पर जूते रखकर मैदान का चक्कर लगाने को कहा गया था। उन्हें पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज ना करवाने की शर्त पर घर वापस जाने दिया गया था।
#Rajasthan: Group of minors stripped naked, manhandled in Motavta village of Bikaner's Kolayat, allegedly after they refused to work in fields; perpetrators video-graphed the whole incident. Police say investigation is underway. (20.03.2018) pic.twitter.com/f8VM9mprvt
— ANI (@ANI) March 22, 2018