फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   group of INDIA bloc leaders meet at Constitution Club for special session Know all about it

Operation Sindoor: 'इंडिया' गठबंधन की अहम बैठक में दोहराई गई संसद के विशेष सत्र की मांग; संजय राउत ने कसा तंज

Tue, 03 Jun 2025 12:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 03 Jun 2025 12:20 PM IST
सार

16 विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया ब्लॉक पार्टियों की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) समेत कई दलों के नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
group of INDIA bloc leaders meet at Constitution Club for special session Know all about it
विपक्षी गठबंधन की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

संसद के विशेष सत्र की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई बैठक के बाद मीडिया को जानकारी भी दी गई। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। बताया गया कि लोकसभा के 200 से ज्यादा सांसदों ने विशेष सत्र के लिए पीएम मोदी को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान संसद का विशेष सत्र न बुलाए जाने पर संजय राउत ने सरकार पर तंज कसा। शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा कि क्या हमें विशेष सत्र के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाना चाहिए?

विज्ञापन


गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 'इंडिया' के 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकवादी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान सभी विपक्षी दल हमारे सशस्त्र बलों और भारत सरकार के समर्थन में खड़े थे। जब अमेरिका ने युद्ध विराम की घोषणा की थी, तब हमने मांग की थी कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, ताकि सभी दल हमारे सशस्त्र बलों को धन्यवाद दे सकें। पहलगाम से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका द्वारा युद्ध विराम की घोषणा तक, हमें संसद में इन पर चर्चा करनी चाहिए। हमें संसद में आतंकवाद को कैसे खत्म किया जाए और आगे की रणनीति पर भी चर्चा करनी चाहिए। अब जबकि भारत सरकार दुनिया के सामने अपने विचार रख रही है, तो मुझे लगता है कि सरकार को संसद में भी ऐसा ही करना चाहिए।
विज्ञापन


Image

'आप कल सीधे प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगी'
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, '16 दलों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। पत्र में पुंछ, उरी, राजौरी और संसद में स्वतंत्र चर्चा की बात की गई है। सरकार संसद के प्रति उत्तरदायी है, संसद जनता के प्रति उत्तरदायी है। इसलिए हम संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। जिन दलों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, उनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एआईटीसी, डीएमके, शिवसेना (यूबीटी), आरजेडी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई (एम), आईयूएमएल, सीपीआई, आरएसपी, जेएमएम, वीसीके, केरल कांग्रेस, एमडीएमके, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन शामिल हैं। आप कल सीधे प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम कूटनीतिक मोर्चे पर असफल रहे'
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, '...हम जानना चाहते हैं कि किन देशों ने हमारा समर्थन किया। एक भी देश भारत के समर्थन में सामने नहीं आया। यह चिंताजनक है। हम कूटनीतिक मोर्चे पर असफल रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम की घोषणा की। जनता को लगता है कि हमें युद्ध विराम के लिए मजबूर किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद पूरी दुनिया में देश का सम्मान गिरा है।


'क्या हमें विशेष सत्र के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाना चाहिए?'
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, 'हमने प्रधानमंत्री को जो पत्र लिखा है, उस पर 16 राजनीतिक दलों के हस्ताक्षर हैं। यह कोई सामान्य पत्र नहीं है। विपक्ष जनता की आवाज है। हम चाहते हैं कि देश में अब तक जो कुछ भी हुआ है, उस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया जाए। अगर राष्ट्रपति ट्रंप के सुझाव पर युद्ध विराम हुआ था, तो विपक्ष के बार-बार अनुरोध के बाद भी विशेष सत्र क्यों नहीं हो सकता? क्या हमें विशेष सत्र के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाना चाहिए?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed