फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Groom HIV positive, bride calls off wedding

दूल्हे को था एड्स, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Wed, 24 Aug 2016 10:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Groom HIV positive, bride calls off wedding
marriage
केरल के तिरुवन्नामलई जिले में एक महिला ने शादी से 30 घंटे पहले शादी से इंकार कर दिया क्योंकि लड़की को यह जानकारी मिली कि जिस लड़के से शादी होने जा रही है उसे एड्स है।
विज्ञापन

 
दूल्हे के घरवालों और रिश्तेदारों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी और शादी के बैनर भी लगावा दिए थे। शादी का पोस्टर देखने के बाद रविवार रात एक व्यक्ति ने स्थानीय कलेक्टर और जिला राजस्व अधिकारी एस पलानी को  फोन करके बताया कि लड़का एचआईवी संक्रमित है। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि ' उनके पास रविवार रात फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि दूल्हा एचआईवी संक्रमित है। इसके बाद मैंने स्थानीय पुलिस अधीक्षक(एसपी) आर पोन्नी और चिकित्सा सेवा के संयुक्त निदेशक को इस बात की जानकारी दी और सूचना की पुष्टी करने को कहा। साथ ही राजस्व अधकारियों को लड़के के परिवार का पता करने और इस मामले की जानकारी देने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने लड़के से संबंधित जानकारियों की छानबीन की और पाया लड़का एचआईवी संक्रमित है और 30 जुलाई 2014 से उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद सोमवार दोपहर 1.30 बजे तक लड़के से संबंधित सभी मेडिकल रिपोर्ट्स एकत्रित की गईं। इसके बाद लड़के से रिकॉर्ड में उपलब्ध फोन नंबर के जरिए संपर्क किया गया। इस दौरान उसने चेंगम के तहसीलदार एम कामराज से कहा कि एक घंटे के अंदर वह उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलने आएगा। 
 

Groom HIV positive, bride calls off wedding
एड्स - फोटो : NACO

इसी दौरान अधिकारियों को किसी तरह दुल्हन की बहन का मोबाइन नंबर हासिल हुआ। उन्होंने लड़के के एचआईवी संक्रमित होने की बात उन्हें बताई लेकिन उन्हें अधिकारियों की बात पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने लड़की के परिवार वालों से बात की तब उन्होंने बताया कि यह बात उन्हें विपक्षी दलों के लोग बता चुके हैं और वे किसी तरह इस शादी को नहीं होने देना चाहते हैं।

​ इसके बाद चिकित्सा अधिकारी सेंथल कुमार, चेंगम के डीएसपी और तहसीलदार मौके अधिकारी विवाह समारोह स्थल पर पहुंचे और उन्होंने दुल्हन के परिवार को लड़के के एचआईवी संक्रमित होने की बात बताई। इसके बाद लड़की ने लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया।

अधिकारियों ने इस बात पर खुशी जताई कि सात घंटे के अंदर उन्होंने लड़की के घरवालों को ढूंढकर प्रमाण सहित लड़के के बारे सही जानकारी उपलब्ध करा सके। इसके बाद लड़की के परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। इसके बाद लड़की की उसी दिन उसी गांव के एक अन्य लड़के से शादी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed