फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Greenery will become Delhi's mantra for prosperity, campaign to use home and car AC

Delhi BJP: हरियाली से खुशहाली बनेगा दिल्ली का मंत्र, घर-कार की एसी एक घंटा कम चलाने का अभियान

Thu, 05 Jun 2025 09:06 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 09:06 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी एक पेड़ लगाकर दिल्ली को हरा-भरा बनाने के अभियान की शुरुआत की। यह अभियान राजधानी के हर बूथ के स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की।

विज्ञापन
Greenery will become Delhi's mantra for prosperity, campaign to use home and car AC
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वृक्षारोपण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान शुरू किया था। आज एक बार फिर इस दिन भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं ने वृक्षारोपण कर भूमि को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी एक पेड़ लगाकर दिल्ली को हरा-भरा बनाने के अभियान की शुरुआत की। यह अभियान राजधानी के हर बूथ के स्तर पर मनाया जा रहा है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं-नेताओं और दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे अपने घर-कार में एक घंटा एयर कंडीशनर का उपयोग कम करें जिससे पर्यावरण को गर्मी से बचाने में मदद मिले।  
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की आबोहवा को बेहतर करने के लिए हर दिल्लीवासी को 'हरियाली से खुशहाली' का मंत्र अपनाना होगा। इसके लिए हर व्यक्ति जहां भी रहता है, जिसके आसपास खाली भूमि उपलब्ध है, उसे वहां पर वृक्षारोपण कर दिल्ली को हरा भरा बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक नया पौधारोपण किया और वह पौधा भी दिखाया जिसे गत वर्ष लगाया गया था और जो अब एक पेड़ का रूप ले रहा है।
विज्ञापन


एक घंटा कम चलाएं एसी
दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति को बेहतर करने के लिए भाजपा ने लोगों से अपील किया कि वे एक घंटा एसी कम चलाएं। यह प्रयास कारों के अंदर भी किया जाना चाहिए और कार चलाते समय कम गर्म मौसम में एसी चलाने से परहेज करना चाहिए। अपील है कि लोग जितने घंटे हर दिन एयर कंडीशन चलाते हैं, उस समय में कम से कम एक घंटा एसी कम चलाएं जिससे पर्यावरण को बेहतर रखने में मदद की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृक्षारोपण में भी घोटाला कर रही थी सरकार
भाजपा नेता ने कहा कि पिछली सरकार ने वृक्षारोपण में भी बड़ा घोटाला किया था। यदि जितना दावा किया गया था, उतने पेड़ लगाए गए होते तो आज दिल्ली की स्थिति इतनी खराब न होती। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कों के कारण 90% सड़क किनारे धूल मिट्टी उड़ती रहती है। यह दिल्ली का प्रदूषण बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लैंडफिल साइट्स से कूड़े के निस्तारण पर भी काम नहीं किया जिसके कारण उसकी ऊंचाई बढ़ती रही। लेकिन अब लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2026 तक कूड़े के निस्तारण का बड़ा परिणाम दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed