{"_id":"5ee0b3428ebc3e42bc5b2a8e","slug":"govt-warns-of-action-against-hospitals-denying-covid-19-treatment-under-cghs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज से इनकार करने वाले सीजीएचएस पैनल में शामिल अस्पतालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इलाज से इनकार करने वाले सीजीएचएस पैनल में शामिल अस्पतालों पर होगी कार्रवाई
Wed, 10 Jun 2020 03:52 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 10 Jun 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का इलाज करने से मना करने वाले सीजीएचएस के पैनल में शामिल अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह चेतावनी जारी की है। केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) लाभार्थियों ने योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार में होने वाली दिक्कतों के संबंध में शिकायत की थी। इसके बाद मंत्रालय ने सीजीएचएस लाभार्थियों की शिकायतों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
शिकायतों की समीक्षा के बाद मंत्रालय ने नौ जून को जारी आदेश में कहा, ‘मामले की समीक्षा की गई है और यह दोहराने का फैसला किया गया है कि सीजीएचएस के पैनल में शामिल वे सभी अस्पताल, जिन्हें राज्य सरकारों ने कोविड-19 के उपचार के लिए चिह्नित किया है, वे योजना के नियमों के अनुसार सीजीएचसी के लाभार्थियों को कोरोना वायरस संबंधी बीमारियों के लिए उपचार संबंधी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।’
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, ‘इसी प्रकार, यह फैसला किया गया है कि सीजीएचएस पैनल में शामिल सभी अस्पताल, जिन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए अधिसूचित नहीं किया गया है, वे सीजीएचएस लाभार्थियों को उपचार सुविधाएं देने या भर्ती करने से इनकार नहीं करेंगे। सभी अन्य उपचारों के लिए नियमानुसार ही शुल्क वसुलेंगे। दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।’ एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अब तक करीब 36 लाख लाभार्थी हैं और 12 लाख कार्डधारी हैं।
विज्ञापन