{"_id":"58b5fa974f1c1bbd568332dc","slug":"govt-survey-shows-improved-sex-ratio-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में लिंगानुपात में वृद्धि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हरियाणा में लिंगानुपात में वृद्धि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई खुशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पवन कुमार, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Mar 2017 05:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न सिर्फ हरियाणा बल्कि देश के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में लिंगानुपात में वृद्धि दर्ज होने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुशी जाहिर की है और कहा कि हरियाणा का लिंगानुपात चिंता का विषय रहता है लेकिन इस दिशा में प्रगति हुई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में जन्म लेने वाले प्रति एक हजार बच्चे में फीमेल बच्चों की संख्या 836 रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव सी.के.मिश्रा ने बताया कि एनएफएचएस-4 के सर्वे में सामने आया है कि हरियाणा में एनएफएचएस-3 के मुकाबले प्रति हजार बच्चों में फीमेल बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एनएफएचएस-3 में जन्म लेने वाले प्रति हजार बच्चों में फीमेल बच्चों की संख्या 762 रिकार्ड की गई थी जो एनएफएचएस-4 में 836 रिकार्ड की गई है। हालांकि यह संख्या राष्ट्रीय औसत से अभी कम है।
विज्ञापन
प्रति दंपत्ति बच्चों की संख्या के मामले में देश हम दो हमारे दो की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश में प्रति दंपत्ति बच्चों की संख्या एनएफएचएस-4 में 2.2 रिकार्ड की गई है। उत्तर प्रदेश में प्रति दंपत्ति एनएफएचएस-4 में 2.7 बच्चे रिकार्ड किए हैं जो एनएफएचएस-3 में प्रति दंपत्ति 3.8 रिकार्ड किया गया था। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रति दंपत्ति बच्चों की संख्या में 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कमी रिकार्ड की गई है। जिसमें उत्तर प्रेदश में सबसे ज्यादा 1.1 प्रतिशत की कमी रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन