फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   govt spend more on manmohan's tour then on modi

मनमोहन की विदेश यात्राओं पर आठ अरब - मोदी पर 78 करोड़ हुए खर्च

Mon, 07 Mar 2016 06:44 AM IST
अमित कुमार निरंजन/ अमर उजाला, दिल्ली
अमित कुमार निरंजन/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 06:44 AM IST
सार

  • दो प्रधानमंत्रियों ने विदेशी देशों से संबंध मजबूत बनाने में अरबों रुपये खर्च कर दिए
  • दो साल में पीएम मोदी ने की 33 देशों की यात्राएं 

विज्ञापन
govt spend more on manmohan's tour then on modi
नरेंद्र मोदी

विस्तार

हमारे दो प्रधानमंत्रियों ने विदेशी देशों से संबंध मजबूत बनाने में अरबों रुपये खर्च कर दिए हैं। पीएमओ की आरटीआई सेल के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार के करीब साढ़े दस साल के शासन काल के दौरान विदेशी दौरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट पर आठ अरब 80 करोड़ रुपये खर्च हुए। जिसमें मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में 95 विदेशी दौरों पर आठ अरब एक करोड़ 64 लाख रुपये और नरेंद्र मोदी के सात माह (मई 2014 से दिसंबर 2014 तक) के दौरान नौ विदेशी दौरों पर 77 करोड़ 91 लाख रुपये चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च हुए।

विज्ञापन


आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह भी पता चलता है कि इस दौरान भारत का रुझान रूस की बजाए अमेरिका की ओर ज्यादा बढ़ा है। मनमोहन सिंह ने अमेरिका के दस और रूस के आठ दौरे किए। हालांकि, पीएम मोदी दिसंबर 2015 तक अमेरिका और रूस के दौरे पर दो-दो बार जा चुके हैं। पीएमओ की आरटीआई सेल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2014 से दिसंबर 2015 तक कुल 19 विदेशी दौरे किए।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम ने 33 देशों की यात्राएं की। इनमें भूटान, ब्राजील, नेपाल (दो बार), जापान, अमेरिका (दो बार), म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, सेशेल्स, मॉरीशस, श्रीलंका, सिंगापुर, फ्रांस (दो बार), जर्मनी, कनाडा, चीन, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस (दो बार), तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूएई, आयरलैंड, ब्रिटेन, तुर्की, मलेशिया, सिंगापुर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। हालांकि, पीएमइंडिया की वेबसाइट पर 2015 में पीएम मोदी के विदेशी दौरों के चार्टर्ड फ्लाइट के खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 विदेशी दौरों में  27 देशों की यात्राएं की। इन्हें नहीं मिला आरटीआई का जवाब आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश बत्रा ने आरटीआई के माध्यम से पीएम मोदी के भूटान दौरे में चार्टर्ड फ्लाइट के खर्च (2,45,27, 465 रुपये) की प्रमाणित कॉपी और रसीद मांगी थी। जबकि तहसीन पूनावाला ने मोदी के 2015 तक के विदेशी दौरों के खर्च का ब्यौरा मांगा था। दोनों ही आवेदकों को पीएमओ ने सुरक्षा का हवाला देकर जवाब देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed