{"_id":"64f5182f9c1fffa6f90af4e3","slug":"govt-shifted-last-of-10-kuki-families-in-imphal-to-kangpokpi-manipur-violence-news-updates-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: इंफाल से आखिरी 10 कुकी परिवारों को भी किया गया शिफ्ट, घरों से जबरन बेदखल करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: इंफाल से आखिरी 10 कुकी परिवारों को भी किया गया शिफ्ट, घरों से जबरन बेदखल करने का आरोप
Mon, 04 Sep 2023 05:05 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 04 Sep 2023 05:05 AM IST
सार
इंफाल के मध्य में कुकी इलाके की सुरक्षा करने वाले स्वयंसेवकों में से एक एस प्रिम वैफेई ने कहा कि इंफाल में रह रहे शेष कुकी परिवारों को उनके घरों से जबरन बेदखल किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर सरकार ने 24 सदस्यों वाले शेष 10 कुकी परिवारों को इंफाल के न्यू लांबुलेन इलाके से स्थानांतरित कर दिया है। ये परिवार दशकों से यहां रह रहे थे। चार महीने पहले मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद भी ये परिवार यहां बने हुए थे। एक अधिकारी ने कहा, इन परिवारों को शनिवार तड़के इंफाल घाटी के उत्तरी किनारे पर कुकी प्रभुत्व वाले कांगपोकपी जिले में ले जाया गया। यहां उनकी जान को खतरा बताया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन परिवारों को इंफाल से लगभग 25 किमी दूर कांगपोकपी जिले के मोटबुंग तक सुरक्षित निकाला गया। इंफाल के मध्य में कुकी इलाके की सुरक्षा करने वाले स्वयंसेवकों में से एक एस प्रिम वैफेई ने कहा कि इंफाल में रह रहे शेष कुकी परिवारों को उनके घरों से जबरन बेदखल किया गया।
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करने वाले पूर्व अधिकारी शांति बहाली में करेंगे मदद
वहीं, मणिपुर में शांति स्थापित करने में कर्नल (सेवानिवृत्त) नेक्टर संजेनबम सरकार की मदद करेंगे। म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी को सरकार ने इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। संजेनबम शौर्य और कीर्ति चक्र से सम्मानित हैं और 21 पैरा (विशेष बल) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक मणिपुर, सरकार ने 24 अगस्त को कर्नल (सेवानिवृत्त) संजेनबम को पांच साल के लिए मणिपुर पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधीक्षक (लड़ाकू) नियुक्त किया।
विज्ञापन
मैतेई अधिकारी के नेतृत्व में यूनिट तैनात न करे असम राइफल्स...
कुकी चीफ्स एसोसिएशन ने असम राइफल्स से अनुरोध किया है कि वह शांति और सुरक्षा के हित में मणिपुर के चंदेल जिले के सेहलोन में मैतेई अधिकारी के नेतृत्व में अपनी यूनिट तैनात न करे। इसके लिए महानिदेशक को पत्र लिख है।