फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   govt says in rajya sabha BRO built roads with more than 20 thousand crore rupees In last five years

BRO: पांच वर्षों में सरकार ने किस देश की सीमा पर किया सबसे ज्यादा ऑल-वेदर सड़कों का निर्माण, जानें आंकड़े

Mon, 25 Jul 2022 08:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 08:09 PM IST
सार

रक्षा क्षेत्र में व्यय और सीमा तक पहुंचने के लिए नई सड़कों के निर्माण में हुए खर्च के मुद्दे पर  राज्यसभा में सोमवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने जवाब दिया है। उन्होंने सोमवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच सालों में इस क्षेत्र में बीआरओ ने 20 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये खर्चे हैं। 

विज्ञापन
govt says in rajya sabha BRO built roads with more than 20 thousand crore rupees In last five years
Border Road Organisation - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रक्षा क्षेत्र में व्यय और सीमा तक पहुंचने के लिए नई सड़कों के निर्माण में हुए खर्च के मुद्दे पर राज्यसभा में सोमवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने जवाब दिया है। उन्होंने सोमवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में देश की सीमाओं तक हर मौसम में पहुंच बनाने के लिए पिछले पांच वर्षों में निर्मित नई सड़कों की सीमा-वार लंबाई और सीमा सड़क संगठन द्वारा इन परियोजनाओं पर किए गए वित्तीय व्यय का विवरण दिया है। उन्होंने ये जानकारी राज्यसभा में सरोज पाण्डेय के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा ऑल-वेदर सड़कों का निर्माण भारत-चीन सीमा पर कराया गया है। 

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा पर सबसे ज्यादा खर्चा
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारत-चीन सीमा पर 2088.57 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है। दो हजार किलोमीटर की सड़क परियोजनाओं की लागत 15477.06 करोड़ रुपये आई है। इसी तरह भारत-पाकिस्तान सीमा पर 1336.09 किलोमीटर की सड़कें बनवाईं गई हैं, इनकी लागत 4242.38 करोड़ रुपये आई है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री अजय भट्ट ने अपने जवाब में आगे बताया कि इसी तरह भारत-म्यामार सीमा पर 151.15 किलोमीटर  सड़कों का निर्माण कराया गया है। इस सीमा पर जाने के लिए बनवाई जाने वाली सड़कों के निर्माण में 882.52 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं। वहीं, भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सबसे कम सड़कों का निर्माण हुआ है। इस सीमा पर 19.25 किलोमीटर  सड़कों का निर्माण हुआ इनकी लागत 165.45 करोड़ रुपये आई है। उन्होंने अपने लिखित जवाब में ये भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में देश की सीमाओं पर कुल 3595.06 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिनकी लागत 20767.41 करोड़ रुपये आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोदी सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा को ज्यादा महत्व दे रही है। इसी को लेकर ही बजट में इस बार रक्षा के व्यय पर अधिक ध्यान दिया गया है ताकि देश की सीमाएं चाक चौकंबद हो सके।

जमकर हुआ हंगामा
गौरतलब है कि देश में बढ़ रही महंगाई, मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर विपक्ष लगातार मानसून सत्र में हंगामा कर रहा है। सोमवार को भी सदन के शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मूल्यवृद्धि को लेकर जमकर हंगामा किया। दरअसल, विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। 


क्या है सीमा सड़क संगठन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारत में एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है यह भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा है। बीआरओ भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और मित्र पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास और रखरखाव करता है। इसमें 19 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित) और पड़ोसी देशों जैसे अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, ताजिकिस्तान और श्रीलंका में बुनियादी ढांचे का संचालन शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed