{"_id":"5935e0a84f1c1b34539c7f5b","slug":"govt-s-air-india-revival-plan-more-than-one-option-for-disinvestment","type":"story","status":"publish","title_hn":" एयर इंडिया विनिवेश के लिए एक से ज्यादा विकल्पों पर विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया विनिवेश के लिए एक से ज्यादा विकल्पों पर विचार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Jun 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकंठ घाटे में डूबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया में विनिवेश के लिए सरकार एक से ज्यादा विकल्पों पर विचार कर रही है। इनमें इस विमानन कंपनी के 49 फीसदी शेयर अपने पास रखने का विकल्प भी शामिल है। यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि एयर इंडिया की बिक्री में अधिक से अधिक बोली लगाने वालों को आकर्षित करने के लिए इसके कर्ज के बड़े हिस्से की जिम्मेदारी सरकार खुद उठा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि नीति आयोग ने जो विकल्प सुझाएं हैं, उनमें लगातार नुकसान उठा रही कंपनी एयर इंडिया को पूरी तरह बेच देने -स्ट्रेटेजिक सेल- की सिफारिश भी शामिल है। इसमें दूसरा विकल्प मारुति मॉडल अपनाने का है, जिसके तहत सरकार अपने 50 फीसदी से ज्यादा शेयर किसी निजी कंपनी को सौंप दे। इसके बदले सरकार को प्रीमियम मिल जाएगा। बाद में सरकार सार्वजनिक निर्गम के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम कर सकती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मारुति उद्योग के विनिवेश में सरकारी शेयर का एक हिस्सा नीलामी प्रक्रिया के जरिए देश के बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी बेचा गया। एक विकल्प शत प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का भी है, बशर्ते उसके लिए कोई सुयोग्य ग्राहक मिले।
विज्ञापन
यह भी उल्लेखनीय है कि दुनिया के जिन कुछ देशों की सरकारों ने अपनी-अपनी विमानन कंपनियों का विनिवेश किया, उनमें अधिकतर ने अपने शेयरों का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक निर्गम के जरिये बेचा है।
एयर इंडिया के विनिवेश की चर्चा तब से गरमाई हुई है जब नीति आयोग ने सरकार को एयर इंडिया का कर्ज राइट ऑफ करने के साथ-साथ इसकी शत प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का सुझाव दिया है। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी आयोग के इस विचार का समर्थन करते हुए कहा था कि इस बारे में जो उचित कदम होगा, उठाया जाएगा।