फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt releases list of 27 smart cities

मोदी सरकार ने जारी की 27 स्मार्ट सिटी की तीसरी सूची

Tue, 20 Sep 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
Govt releases list of 27 smart cities
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन योजना में एक बार 27 शहरों को जगह मिली है। इसकी घोषणा शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने की। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देशभर में 100 स्मार्ट सिटी बनाई जानी है।

विज्ञापन


इसके तहत पहले दो चरणों में 33 शहरों की घोषणा हो चुकी है। कोलकाता के हटने के बाद इनकी संख्या 32 रह गई थी। मई में सरकार ने दूसरे चरण के 13 शहरों की घोषणा की थी और तीसरी सूची के तहत 27 शहरों नाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए।  
विज्ञापन


इन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 66 हजार 883 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें से 42 हजार 524 करोड़ रुपए एरिया डेवल्पमेंट के लिए खर्च होगा, जबकि 11हजार 379 करोड़ रुपए टेक्नोलॉजी पर खर्च होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले साल मिलेंगे 200 करोड़ रुपये

Govt releases list of 27 smart cities
स्मार्ट सिटी मिशन

योजना के तहत प्रथम वर्ष के लिए केंद्रीय सहायता के तौर पर 200 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इसके बाद लगातार चार वित्तीय वर्ष के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्रदान की जाएगी। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है वो 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाना चाहती है इसके लिए तीन चरणों में 60 शहरों को चुने का काम हो चुका है।

वहीं पहले चरण में चुने गए शहरों स्मार्ट सिटी का काम भी शुरु हो चुका है। अब इन सभी 60 राज्यों में स्मार्ट सिटी के लिए 1लाख 44 हजार 742 करोड़ का निवेश किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में चुने गए इन शहरों में पानी और बिजली आपूर्ति, सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन, मुकम्मल शहरी आवागमन और सार्वजनिक परिवहन, आईटी संपर्क, ई-गवर्नेंस के जरिए बुनियादी सुविधाएं और नागरिकी भागीदारी विकसित की जाएगी।

तीसरी सूची आने के बाद अब ये स्मार्ट सिटी 27 राज्यों और संघ शासित राज्यों में है। इस बार की सूची में जिन शहरों को जगह मिली है उनमें अमृतसर, कल्याण-डोंम्बीवली, उज्जैन, तिरुपति, नागपुर, मंगलुरु, वेल्लौर ,ठाणे, ग्वालियर, आगरा, नाशिक, राउरकेला, कानपुर, मदुराई, तुमाकुरु, तंजावुर, कोटा, नामचि, जालंधर, शीमोग, सेलम, अजमेर, वाराणसी, कोहिमा, हुबली-धारवाद, औरंगाबाद, वडोदरा जैसे शहर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed