फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt prepares plan to complete hydel electricitiy projects soon

जल विद्युत के प्रोत्साहन के लिए सरकार ने बनाई कार्ययोजना

Wed, 04 May 2016 03:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 03:41 AM IST
सार

  • जल विद्युत अन्य के मुकाबले अधिक स्वच्छ है
  • जल विद्युत परियोजनाओं की अधिक लागत बड़ी चुनौती है

विज्ञापन
Govt prepares plan to complete hydel electricitiy projects soon
ब‌िजली

विस्तार

जल विद्युत परियोजनाओं के प्रोत्साहन व उनके काम में तेजी लाने के लिए बिजली मंत्रालय नए तरीके से कार्य योजना बना रहा है। इस कार्ययोजना के तहत
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजनाओं की लागत में कमी व विभिन्न प्रकार की मंजूरी के नाम पर होने वाली देरी को समाप्त करने का प्रस्ताव है। बिजली मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक हम लोग जल विद्युत परियोजना के विकास के लिए फ्रेमवर्क बना रहे  हैं और जल्द ही इसे कैबिनेट तक लाया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक जल विद्युत अन्य के मुकाबले अधिक स्वच्छ है, हरित है और लंबे समय तक टिक सकता है।

उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं की अधिक लागत बड़ी चुनौती हैं। मंत्रालय इसकी वित्तीय पुनर्संरचना पर विचार कर रहा है। मंत्रालय के मुताबिक जल विद्युत परियोजना की स्थापना में लागत अधिक होने की वजह से सार्वजनिक कंपनियों के अलावा निजी निवेश में कमी आ रही है। मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहा है कि इसकी लागत को कैसे कम किया जाए ताकि जल विद्युत की दरें कम हो सके।
विज्ञापन


मंत्रालय इस बात पर भी गौर कर रहा है कि जल विद्युत परियोजना की स्थापना से पहले ली जाने वाली विभिन्न प्रकार की मंजूरी में होने वाली देरी को कैसे कम किया जाए या समाप्त किया जाए। मंत्रालय स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर वित्तीय सहायता के किसी नवीन मॉडल लाने पर विचार कर रहा है। सकार के इन उपायों से जल विद्युत में निवेश करने वाले निवेशकों में उत्साह आने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में जल विद्युत की कई परियोजनाएं पिछले कई सालों से लंबित हैं। अरुणाचल प्रदेश की सरकार का कहना है कि जल विद्युत में निजी निवेश करने वाले डेवलपर्स को वहां पूरी मदद दी जाएगी। देश भर में कई जल विद्युत परियोजनाएं पिछले कई सालों से मंजूरी मिलने में देरी की वजह से अटकी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed