Covovax: सरकारी पैनल ने की कोवोवैक्स को बाजार में उतारने की सिफारिश, बूस्टर डोज के तौर पर होगी इस्तेमाल
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवोवैक्स हेट्रोलॉगस बूस्टर खुराक की मंजूरी मांगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते साल दिसंबर में चीनी सरकार द्वारा लगभग तीन वर्षों के बाद कोरोना महामारी को लेकर लागू जीरो कोविड-19 पॉलिसी को खत्म कर दिया था। जिसके कारण कुछ ही हफ्तों बाद वहां कोरोना मामलों में भारी वृद्धि हुई है। चीन में कोरोना में तेजी को देखते हुए भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय दवा नियामक प्राधिकरण (Drug Regulatory Authority ) के एक विशेषज्ञ पैनल ने भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड वैक्सीन कोवोवैक्स को बाजार में उतारने की सिफारिश की है। इसे उन वयस्कों को विषम बूस्टर खुराक के रूप में दिया जाएगा, जिन्हें कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराक दी गई हैं।
गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवोवैक्स हेट्रोलॉगस बूस्टर खुराक की मंजूरी मांगी थी।
आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सीडीएससीओ की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा बुधवार को इस मुद्दे पर मंथन के बाद बूस्टर खुराक के रूप में बाजार में उतारने की सिफारिश की गई है।
DCGI ने 28 दिसंबर 2021 को वयस्कों के लिए आपातकालीन स्थितियों में शर्तों के साथ उपयोग के लिए मंजूरी दी थी। इसके बाद कुछ शर्तों के साथ 9 मार्च 2022 को 12-17 आयु वर्ग के लिए और 28 जून 2022 को 7-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी गई थी।
Covovax को SII द्वारा Novavax से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से निर्मित किया जाता है। इसे सशर्त विपणन प्राधिकरण के लिए यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा अनुमोदित किया गया है। इसे 17 दिसंबर 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा आपातकालीन-उपयोग सूची में शामिल किया गया था। अगस्त 2020 में यूएस-आधारित वैक्सीन निर्माता नोवावैक्स इंक ने भारत और निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में अपने कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार NVX-CoV2373 के विकास और व्यावसायीकरण के लिए SII के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी।