फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt of India has appointed Vinay Mohan Kwatra as the new Ambassador of India to the US.

Vinay Mohan Kwatra: कौन हैं विनय मोहन क्वात्रा, जो अमेरिका में बने भारत के नए राजदूत?

Fri, 19 Jul 2024 05:06 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:06 PM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। आपको बता दें कि क्वात्रा इसी महीने विदेश सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे।

विज्ञापन
Govt of India has appointed Vinay Mohan Kwatra as the new Ambassador of India to the US.
विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में भारत के नए राजदूत के नाम का एलान कर दिया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


विदेश सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे क्वात्रा
आपको बता दें कि क्वात्रा इसी महीने विदेश सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। अब उन्हें अमेरिका में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद जनवरी में तरनजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त पड़ा था। क्वात्रा का कार्यकाल इस वर्ष 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था लेकिन केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। क्वात्रा की जगह विक्रम मिस्री को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। विदेश सचिव बनने से पहले विनय मोहन क्वात्रा, भारत के दूत के रूप में चीन, अमेरिका, फ्रांस में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


1988 बैच के आईएफएस अफसर हैं क्वात्रा
विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसर हैं। क्वात्रा को मोदी सरकार के पसंदीदा अफसरों में से एक माना जाता है। इससे पहले क्वात्रा नेपाल में भी भारत के राजदूत रह चुके हैं। भारत नेपाल के बीच संबंधों को सुधारने का श्रेय भी क्वात्रा को ही दिया जाता रहा है। उन्होंने जिनेवा के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में डिप्लोमा हासिल किया है। क्वात्रा ने जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में सचिव के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के संबंधों में उथल-पुथल के बीच क्वात्रा की नियुक्ति
अमेरिका के राजूदत के तौर पर विनय क्वात्रा की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में उथल-पुथल मची हुई है। अमेरिका ने हाल ही में पीएम मोदी की रूस यात्रा पर भी सवाल उठाए थे, और रूस के साथ भारत के संबंधों पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा, अमेरिका द्वारा भारत पर खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित तौर पर हत्या करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। भारतीय मूल के विवेक गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और अमेरिकी अधिकारियों के कहने पर उसे अमेरिका भेज दिया गया था।



ये अधिकारी भी बन चुके हैं सेवानिवृत्त होने के बाद राजूदत
2011 में यूपीए शासनकाल के दौरान भारत सरकार ने निरुपमा राव को विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद अमेरिका का राजूदत बनाया गया था। वे 2011 से 2013 तक इस पद पर रही थीं। उनके बाद वर्तमान विदेश मंत्री एस जयशंकर, अरुण कुमार सिंह, नवतेज सरना, हर्षवर्धन श्रृंगला और तरनजीत सिंह संधू ने यह कार्यभार संभाला। हालांकि, ये सभी रिटायर नहीं हुए थे। वैसे और भी कई ऐसे रिटायर आईएफएस अधिकारी रहे हैं, जो इस महत्वपूर्ण पद को संभाल चुके हैं। इनमें 1966 बैच के आईएफएस अधिकारी कंवल सिब्बल नवंबर 2003 में विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद 2004 से 2007 तक रूस में भारत के राजदूत रहे। इसके अलावा 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रंजन मथाई 2013 में विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए। उन्हें उसी साल दिसंबर महीने में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed