फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt of India declares August 23 of every year as 'National Space Day' after success of Chandrayaan-3 Mission

National Space Day: केंद्र का एलान- हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस', जारी की अधिसूचना

Sat, 14 Oct 2023 05:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

National Space Day:  केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह फैसला चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए की गई है। 
 

विज्ञापन
Govt of India declares August 23 of every year as 'National Space Day' after success of Chandrayaan-3 Mission
चंद्रयान-3 - फोटो : इसरो

विस्तार

केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह फैसला चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए की गई है। इसको लेकर एक अधिसूचना भी जारी की गई गई है। 

विज्ञापन

अंतरिक्ष विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, "23 अगस्त, 2023 को विक्रम लैंडर की लैंडिंग और चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ चंद्रयान -2023 मिशन की सफलता के साथ भारत अंतरिक्ष यात्रा करने वाले देशों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गया, जो चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला राष्ट्र बन गया। इस ऐतिहासिक मिशन के परिणाम आने वाले वर्षों में मानव जाति को लाभान्वित करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आगे कहा गया, यह दिन अंतरिक्ष मिशनों में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित को आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है और अंतरिक्ष क्षेत्र को एक प्रमुख प्रेरणा प्रदान करता है। इसलिए, भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक क्षण को मनाने के लिए हर साल अगस्त के 23वें दिन को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में घोषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed