क्या अब कश्मीरी पंडितों को चुकानी पड़ेगी अनुच्छेद 370 हटाने की कीमत, सरकार ने जारी किया अलर्ट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद इस हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मारे गए श्रमिक गैर कश्मीरी हैं और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे।
अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। करीब दो माह बाद जब उन पाबंदियों में ढील दी गई, तो घाटी में छिपे आतंकियों ने दोबारा से सिर उठाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक घाटी में अभी 40 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं। ताजा खुफिया अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी, घाटी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।
कश्मीरी पंडितों के अलावा हिंदू समुदाय के वे लोग, जो प्राइवेट या सरकारी नौकरी में हैं, आतंकियों का टारगेट बन सकते हैं। इनमें वन, शिक्षा और परिवहन विभाग शामिल है। दो सप्ताह के दौरान आतंकवादियों ने छह ट्रक ड्राइवरों, एक सेब कारोबारी और दूसरे राज्य से आए छह मजदूरों की हत्या कर दी है। हाल ही उन्होंने सोपोर में बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें एक नागरिक की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।