फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt give Number of cases of attempted infiltration along India-Pakistan border during last 6 months

राज्यसभा में गृह मंत्रालय का बयान, पिछले छह महीने में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई

Wed, 16 Sep 2020 11:36 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Sep 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Govt give Number of cases of attempted infiltration along India-Pakistan border during last 6 months
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : ANI

भारत की पूर्वी और पश्चिमी सीमा पर तनाव जारी है। जहां एक तरफ चीन लगातार अपने तेवर दिखा रहा है, वहीं पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की जाती रहती है। पाकिस्तानी सैनिक आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करते रहते हैं। वहीं, सरकार ने मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बताया कि पिछले छह महीने में कितनी बार सीमा पर पाकिस्तान और चीन की तरफ से घुसपैठ की घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


सरकार से पूछा गया कि पिछले छह महीने में पाकिस्तान और चीन की तरफ से कितनी बार घुसपैठ की कोशिश हुई है। इसके जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि पाकिस्तान की तरफ से फरवरी में शून्य, मार्च में चार, अप्रैल में 24, मई में आठ, जून में शून्य और जुलाई में 11 बार घुसपैठ की कोशिश हुई। 
विज्ञापन

 

वहीं, चीन की तरफ से हुई घुसपैठ की जानकारी देते हुए गृह राज्य मंत्री ने बताया कि पिछले 6 महीनों में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। गौरतलब है कि लद्दाख सीमा पर चीन के साथ लंबे समय से सैन्य गतिरोध जारी है, दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच रुक-रुक कर झड़प की खबरें भी सामने आ रही हैं। 


गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में चीन के साथ सीमा विवाद पर बयान देते हुए कहा था कि चीन की तरफ से यथास्थिति बदलने का प्रयास किया गया, लेकिन जवानों की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों को नाकामयाब कर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा, सरकार और सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed