{"_id":"586ecc874f1c1b3d081584fe","slug":"govt-eyes-to-cut-defence-budget-by-50-bhamre","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एक दशक में रक्षा बजट में 50 प्रतिशत की कटौती करेगा भारत'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'एक दशक में रक्षा बजट में 50 प्रतिशत की कटौती करेगा भारत'
एजेंसी/ हैदराबाद
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा है कि सरकार एक दशक के भीतर रक्षा बजट को घटाकर आधा करना चाहती है। गुरुवार को यहां एक सेमिनार का उद्घाटन करते हुए भामरे ने कहा कि रक्षा उद्योग में विदेशी मुद्रा अर्जित करने की बहुत ज्यादा संभावना है। इस मामले में हम देश को आत्मनिर्भर भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2028 तक भारत 1400 करोड़ डॉलर (लगभग 95 हजार करोड़ रुपये) के विदेशी रक्षा उपकरणों को हटा लेगा।
विज्ञापन
भामरे ने बताया कि भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य बल है और यह अपने रक्षा बजट का 40 फीसद हिस्सा हथियारों पर खर्च करता है। इनमें लगभग 60 फीसद साजो-सामान विदेश से मंगाए जाते हैं।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार एक दशक में स्वदेशी उपकरणों को बढ़ावा देकर रक्षा बजट में 50 फीसद कटौती लाना चाहती है। इसके लिए यह सरकार बधाई की पात्र है कि इसने मेक इन इंडिया अभियान के जरिये रक्षा उद्योग को किनारे से निकालकर मुख्यधारा में कर दिया है।
विज्ञापन