फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor Ravi honours Thiruvalluvar in saffron TamilNadu Congress demands his recall news in hindi

Tamil Nadu: राज्यपाल रवि ने भगवा रंग के संत कवि को पुष्पांजलि अर्पित की, कांग्रेस ने बताया अस्वीकार्य

Wed, 15 Jan 2025 07:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 Jan 2025 07:07 PM IST
सार

राजभवन परिसर में राज्यपाल रवि ने संत कवि की तस्वीर पर फूलों की वर्षा की। इस तस्वीर में संत कवि को भगवा रंग में रुद्राक्ष की माला और कुमकुम जैसे धार्मिक चिह्नों के साथ दिखाया गया था।

विज्ञापन
Governor Ravi honours Thiruvalluvar in saffron TamilNadu Congress demands his recall news in hindi
राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : X/RAJ BHAVAN, TAMIL NADU

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने तिरुवल्लुवर दिवस के मौके पर भगवा रंग में संत कवि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता सेल्वापेरुन्थागई ने भगवा रंग में संत कवि की तस्वीर को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने केंद्र से तुरंत राज्यपाल को वापस बुलाने का आग्रह किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरुक्कुरल को विरासत में देने के लिए तिरुवल्लुवर की प्रशंसा की। बता दें कि संत-कवि के सम्मान में तिरुवल्लुवर दिवस तमिल महीने 'थाई' के दूसरे दिन मनाया जाता है।
विज्ञापन


भगवा रंग में संत कवि
राजभवन परिसर में राज्यपाल रवि ने संत कवि की तस्वीर पर फूलों की वर्षा की। इस तस्वीर में संत कवि को भगवा रंग में रुद्राक्ष की माला और कुमकुम जैसे धार्मिक चिह्नों के साथ दिखाया गया था। 
विज्ञापन


राज्यपाल आरएन रवि ने कहा, "पूरा देश तमिल संरक्षक संत तिरुवल्लुवर को अत्यंत कृतज्ञता और अत्यंत श्रद्धा के साथ याद करता है। भारत की सनातन सभ्यता की परंपरा में उन्होंने हमें व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में ईश्वर के प्रति समर्पण की उत्कृष्टता और सही आचरण की गहराई की शिक्षा दी।" राज्यपाल ने आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और उन्हें तिरुवल्लुवर का बड़ा भक्त बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस ने बताया निंदनीय
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने कहा, "तिरुवल्लुवर को भगवा कपड़ों में चित्रित करना अस्वीकार्य था।" कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि धार्मिक झुकाव वाले तिरुवल्लुवर की तस्वीर का उपयोग करना और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त तस्वीर का उपयोग नहीं करना कानून के खिलाफ है।


कांग्रेस नेता ने कहा कि यह निंदनीय और अफसोसजनक है कि राज्यपाल, जिन्हें कानून को बनाए रखना चाहिए, वे ऐसा कर रहे हैं। केंद्र सरकार को ऐसे राज्यपाल को वापस बुला लेना चाहिए जो लगातार न केवल तमिलनाडु सरकार बल्कि तमिल जाति और तिरुवल्लुवर का भी अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed