{"_id":"5a9e60384f1c1bc65c8b5c55","slug":"governor-kalyan-singh-is-not-diagnosed-with-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को नहीं है स्वाइन फ्लू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को नहीं है स्वाइन फ्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह स्वाइन फ्लू से ग्रस्त नहीं हैं। दिल्ली के अपोलो अस्पताल ने सोमवार दोपहर एच1एन1 वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की। साथ ही कहा है कि कुछ चिकित्सीय जांच की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, लेकिन राज्यपाल कल्याण सिंह को स्वाइन फ्लू नहीं है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रविवार को राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में राज्यपाल कल्याण सिंह को स्वाइन फ्लू से ग्रस्त बता दिया गया था। चूंकि कल्याण सिंह अपना उपचार अक्सर दिल्ली अपोलो में करवाते हैं, इसलिए वह फ्लू की जांच और उपचार कराने के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचे। यहां जब स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई तो सभी चकित रह गए।
विज्ञापन
इसके बाद राजस्थान के राजभवन से एक बयान भी जारी किया गया, जिसमें राज्यपाल कल्याण सिंह के पूर्ण स्वस्थ होने की पुष्टि की गई है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि कल्याण सिंह को स्वाइन फ्लू नहीं है। लेकिन वायरल और संक्रमण की कुछ चिकित्सीय जांच कराई गई हैं। हो सकता है कि उन्हें वायरल हो।
विज्ञापन